सनी लियोन बेचना चाहती हैं लॅास एंजेलिस का अपना आशियाना!

बॉलीवुडसनी लियोन बेचना चाहती हैं लॅास एंजेलिस का अपना आशियाना!

Date:


सनी लियोन बेचना चाहती हैं लॅास एंजेलिस का अपना आशियाना!

अभिनेत्री सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर कोरोना लॅाकडाउन के दौरान अपना घर बेचने का फैसला लिया है। लॅास एंजेलिस में सनी लियोन और उनके पति डेनियल का बहुत बड़ा घर है। वो अब इस घर को बेचने का फैसला कर चुके हैं। आखिर दोनों ने मिलकर ये फैसला क्यों लिया है, इस पर कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। इतना तो तय है कि वह इस घर को लेकर वह पूरी प्लानिंग कर चुके हैं।

एक वेबसाइट की खबर अनुसार सनी लियोन और डेनियल वेबर का विदेश में बसा ये घर करीब एक एकड़ में फैला हुआ है। जो कि सारी सुविधा के साथ मौजूद है। बताया जाता है कि सनी ओर डेनियल कई बार वेकेशन के लिए इस घर में जाते हैं। लॅास एंजेलिस में बसा हुआ सनी लियोन के इस घर में सारी सुवधिाएं मौजूद है। पूरे घर में इंटिरियर्स के साथ बनाया गया है। इस घर में 6 बेडरूम हैं। वहीं स्टाफ और गेस्ट के लिए भी अलग से कमरा मौजूद है।

सनी ने इस घर को काफी यूनिक तरीके से सजाया है। लिविंग रुम, फैमिली रुम के साथ मॅाडल किचन भी इस करोड़ों की घर का शानदार हिस्सा है। घर के आउटडोर में एक फैमिली स्विमिंग पूल भी शामिल है। एक बड़े स्पेस में इस घर को प्राइवेट तरीके से बनाया गया है। प्राइमरी सूट इस घर की हाईलाइट है।

Read also: व्यस्त शेड्यूल के कारण WTC फाइनल ‘बेस्ट ऑफ थ्री’ नहीं किया गया: ICC

रिपोर्ट के अनुसार सनी लियोन ने अपना जन्मदिन यहीं पर मनाया था। लॅाकडाउन के दौरान वो वहीं पर गई थीं। मुंबई में लॅाकडाउन खुलने के बाद वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ भारत वापस आ गईं। सनी और डेनियल ने मिलकर कुछ साल पहले ही ये घर खरीदा था। जब भी सनी और डेनियल भारत आते हैं तो वह अपने इस घर को किराए पर भी दे देते हैं। डेनियल ने अपने इंस्टाग्राम पर लॅास एंजेलिस के घर के आगे पोज देते हुए फोटो भी साझा की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...