Gold Silver Latest Rates Today: चांदी के भाव में गिरावट जारी तीन महीने में इतने गिरे दाम

बिज़नेसGold Silver Latest Rates Today: चांदी के भाव में गिरावट जारी तीन...

Date:

चांदी के दामों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। मेरठ सराफा बाजार में इस समय चांदी की कीमत 59440 रुपये प्रति किग्रा है। जून से अब तक चांदी के दाम में गिरावट की बात करें तो अब तक जून से अब तक चांदी की कीमत में करीब चार हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो माह में चांदी की मांग में कमी के चलते इसके दामों में भी गिरावट का दौर जारी है। जून के महीने से चांदी की कीमत की बात करें तो जून में चांदी की सबसे अधिक दाम 63810 रूपये प्रति किग्रा था। जबकि जून माह में चांदी की औसत कीमत 62491 रुपये प्रति किग्रा रही थी। एक जून को जब चांदी का भाव खुला तो यह 62570 रुपये प्रति किग्रा पर था। जबकि 30 जून को महीने के अंतिम दिन चांदी की कीमत 60460 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। यानी जून माह में ही चांदी पर तीन हजार रूपये तक कम हो गए थ। उसके बाद जुलाई माह में चांदी के दाम सबसे अधिक 59870 रुपये प्रति किग्रा रहे थे।

Read also: GST Rate Hike: 18 जुलाई से इन जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर जीएसटी देने के लिए रहिए तैयार,बढ़ जाएंगे दाम

जबकि इसी माह सबसे कम दाम 55700 रुपये प्रति किग्रा थे। जुलाई में चांदी का औसत मूल्य 58022 रुपये प्रति किग्रा रहा था। एक  जुलाई को चांदी का भाव खुलने के समय इसके दाम 59710 रुपये प्रति किग्रा थे। इसके बाद जुलाई के अंतिम दिन यानी 31 जुलाई केा चांदी का दाम 57720 रुपये प्रति किग्रा रहा था। अब बात वर्तमान माह अगस्त में चांदी के भाव की करें तो इस महीने पहली तारीख को यानी 1 अगस्त को चांदी का भाव 58350 रुपये प्रति किग्रा पर खुला था। अभी तक यानी 14 अगस्त को चांदी का मूल्य 59440 रुपये पर टिका हुआ हुआ है। अगस्त में अभी तक चांदी का सबसे कम मूल्य 57490 रुपये प्रति किग्रा रहा है। इस समय चांदी की मांग में लगातार कमी आती जा रही है। जिस कारण इसके दाम नीचे गिर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में चांदी की कीमत और अधिक नीचे तक जा सकती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related