Gold Silver Price Today: जाने आज क्या है पीली धातु का दाम, चांदी की चमक बरकरार

बिज़नेसGold Silver Price Today: जाने आज क्या है पीली धातु का दाम,...

Date:

मेरठ। अगर आज सोना या फिर चांदी के जेवर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज सबसे अच्छा दिन है। आज सोना चांदी की कीमतें स्थिर है। यानी आज दोनों धातुओं की कीमत में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। आज सोने चांदी के दाम स्थिर होने से सराफा व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। पिछले दो दिन से लगातार सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही थी। 17 जून 2022 यानी शुक्रवार को सोने की कीमत में 560 रुपये प्रति दस ग्राम की वृद्धि हुई जिसके बाद इसका भाव 52,190 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जबकि इससे पहले 16 जून 2022 को सोने की कीमत में 250 रुपये प्रति दस ग्राम की वृद्धि हुई थी। गुरुवार को इसकी कीमत 51,630 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंची थी।

Also read: 20 जून के बाद मिलेगा सस्ता सोना,चार किलो तक खरीद सकेंगे गोल्ड

आज सोने की कीमत में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं हुई। आज सोने का भाव मेरठ सराफा मंडी में 52190 रुपये प्रति दस ग्राम है। ये 24 कैरेट सोने के भाव है। वहीं बात चांदी की कीमतों की करें तो इसके भाव में पिछले दो दिन से बढ़ोत्तरी जारी थी। चांदी के दाम 17 जून 2022 को 850 रुपये प्रति किग्रा बढ़ गए। जिसके बाद मेरठ सराफा बाजार में चांदी की कीमत 62,990 दर्ज की गई थी। जबकि उससे एक दिन पहले यानी 16 जून 2022 को चांदी का दाम 62,140 था। 16 जून 2022 को भी इसके दाम में 1,230 रुपये की वृद्धि हुई थी। पिछले दो दिन से सोने और चांदी की कीमत में वृद्धि के बाद इस कारोबारी हफ्ते के आज छठें दिन कीमतें स्थिर हैं।

Also read: महंगाई बढ़ने में क्रेडिट कार्ड कितना जिम्मेदार

शादियों का सीजन होने के कारण दोनों ही धातुओं की खरीदारी में लोग उत्साह दिखा रहे हैं। सर्राफा बाजार में सोने की मांग में लगातार तेज हो रही है। कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को सोने के साथ चांदी के दाम में तेजी आई थी। इस तेजी बावजूद फिलहाल सोना 51000 से ऊपर और चांदी 61700 रुपये के आसपास ट्रेड कर रही है। बात अब तक सोना के ऑल टाइम हाई से महंगे और सस्ते की तो ये पांच हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18300 रुपये प्रति किलो की दस से सस्ती हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...