Share Market Close: बाजार की तेजी में ब्रेक, निफ्टी के 32 शेयरों का आज ऐसा हुआ हाल

इंटरनेशनलShare Market Close: बाजार की तेजी में ब्रेक, निफ्टी के 32 शेयरों...

Date:

Share Market Close: आज शेयर बाजार की तेजी थम गई। जिसके चलते भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुए हैं। इन्फोसिस 3.67 प्रतिशत की तेजी के साथ निफ्टी टॉप गेनर रहा। निफ्टी के 18 शेयर तेजी पर जबकि 32 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आज मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, हेल्थकेयर और ऑटो इंडेक्स में भारी दबाव देखा गया। भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को हल्की तेजी पर बंद हुए हैं। जहां बीएसई सेंसेक्स 205.21 अंक की तेजी के साथ 66,795.14 अंकों पर और निफ्टी 37.80 अंकों की बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी आज 17,749.30 अंकों पर बंद हुआ।

निफ्टी के 18 शेयर आज तेजी और 32 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आज कैपिटल गुड्स, आईटी, ऑयल एंड गैस में जोरदार खरीदारी हुई। जबकि मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, हेल्थकेयर और ऑटो शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आज लार्ज कैप में बढ़त दिखाई दी। जबकि मिड और स्मॉल कैप शेयरों पर भारी दबाव देखा गया।

आज के टॉर गेनर्स और लूजर्स

इन्फोसिस 3.67 प्रतिशत की तेजी के साथ निफ्टी में टॉप गेनर रहा। इसके अलावा एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंज्यूमर प्रोटक्ड्स, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, विप्रो, अदाणी एंटरप्राइजेज, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, ओएनजीसी, पावर ग्रिड, टीसीएस, एचयूएल और आईटीसी बढ़त के साथ बंद हुए।
एचडीएफसी लाइफ, एलटीआई माइंडट्री, एसबीआई, ब्रिटानिया, बजाज फाइनेंस, टाइटन, टाटा मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल, टाटा स्टील, ग्रासिम, जेएसडब्लू स्टील, सन फार्मा, कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीपीसीएल, डॉ.रेड्डी लैब्स और यूपीएल के शेयर टाप लूजर रहे।

अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों का हाल?

टोक्यो और बैंकॉक शेयर बाजार हरे निशान पर और सियोल, हांगकांग, जकार्ता, शंघाई के बाजार लाल निशान में बंद हुए। यूरोप के अधिकाश बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में हरे निशान में कारोबार चल रहा है। ब्रेंट क्रूड हल्की बढ़त के साथ 78.81 डॉलर प्रति बैरल है। एफआईआई की तरफ से सोमवार को 73 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई। बाजार में तेजी के कारण एफआईआई का खरीदारी करना भी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...