Share Market Earning: शेयर से की लाखों की कमाई तो जल्दी से कर ले ये काम,नहीं तो भरना पड़ेगा आयकर

बिज़नेसShare Market Earning: शेयर से की लाखों की कमाई तो जल्दी से...

Date:


Share Market Earning: शेयर से की लाखों की कमाई तो जल्दी से कर ले ये काम,नहीं तो भरना पड़ेगा आयकर

मेरठ। शेयर बाजार (Share Market Earning) से करते हैं लाखों की कमाई तो आपकी इस कमाई पर अब आयकर विभाग की नजरें हैं। यानी अब शेयर से की गई कमाई पर भी आयकर भरना होगा। शेयर ब्रोकरों ने अपने छोटे निवेशकों को इस बारे में आगाह करते हुए कहा कि वे शेयर से होने वाली अपनी कमाई का व्यौरा रखे। क्योंकि इसमें उनको आयकर देना पड़ा सकता है। टैक्स अधिवक्ता एके शर्मा ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे 31 मार्च के पहले टैक्स-लॉस हार्वेस्टिंग का लाभ उठा लें। उन्होंने बताया कि शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए ये एक ऐसी स्थिति होती है। जिसमें निवेशक टैक्स लायबिलिटी को घटा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शेयर निवेशकों पर कैपिटल गेन्स पर अगर टैक्स देय की स्थिति बनी है तो इस स्थिति में टैक्स-लॉस हार्वेस्टिंग एक मुनाफे का सौदा भी साबित होता है। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में निवेश करने वालों को इसी टैक्स देय कम करने की स्थिति को ध्यान में रखकर कर करना चाहिए।

Read also: Share Market Investment Tips: शेयर बाजार में करना चाह रहे हैं निवेश तो इन दो शेयरों पर लगा दे रुपया,मिलेगा तगड़ा लाभ

निवेशकों को जांच लेना चाहिए कि क्या कभी शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस हुआ है। अगर ऐसा है तो इस पर 15 फीसदी का टैक्स बनता है। अगर कैपिटल गेंस बनने की स्थिति आ रही है तो निवेशक अपने पोर्टफोलियो को चेक करें। यह भी देखे कि क्या कोई ऐसा शेयर लिया है जिसमें शॉर्ट-टर्म लॉस हुआ हो या हो रहा है। जिन शेयरों पर लॉस हो रहा है उन्हें बेच दें।

Read also: Investment Tips: इनमें से एक भी शेयर में किया निवेश तो कुछ साल में घर बैठे होगे मालदार

जानिए टैक्सर-लॉस हार्वेस्टिंग के बारे में :

किसी शेयर निवेशक को शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन हुआ हो तो उसकी टैक्स देनदारी बन रही है। वह टैक्स-लॉस हार्वेस्टिंग को अपनाए और टैक्स लायबिलिटी कम करें। अभी शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स 15 प्रतिशत पर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...