Senco Gold IPO: Senco Gold की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश IPO के खत्म होने के बाद Senco Gold कंपनी के शेयर आज शुक्रवार 23 जुलाई को लिस्टेड होंगे। बीएसई के अनुसार Senco Gold लिमिटेड के शेयरों को लिस्ट बी सिक्योरिटीज में शामिल किया जाएगा। गोल्ड और डायमंड के क्षेत्र में शामिल सेन्को गोल्ड Senco Gold के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के सफलता पूर्वक खत्म हो चुकी है। बीएसई की वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक, सेन्को गोल्ड के इक्विटी शेयर सिक्योरिटीज के ‘B’ ग्रुप की लिस्ट में एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध और डीलिंग के लिए स्वीकार किए जाएंगे।
10.30 बजे तक होगी लिस्टिंग
बता दें कि सेन्को गोल्ड आईपीओ की लिस्टिंग स्पेशल प्री-ओपन सेशन में सुबह 10 से 10.30 के बीच होगी। शेयर बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, सेन्को गोल्ड आईपीओ मजबूत प्रीमियम पर लिस्टेड होने की उम्मीद है। यह हाल में लिस्ट हुए आइडियाफॉर्ज टेक्नोलॉजी (ideaForge Technology) और साइएंट डीएलएम लिमिटेड (Cyient DLM Ltd.) के प्रदर्शन को दोहरा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार सेन्को गोल्ड शेयर की कीमत 450 रुपए प्रति शेयर के स्तर से ऊपर खुलने की उम्मीद है। जिससे भाग्यशाली आवंटियों को कम से कम 40 फीसद लिस्टिंग प्रीमियम मिलने की संभावना जताई जा रही है।
एक्सपर्ट की राज?
एक्सपर्ट के मुताबिक सेन्को गोल्ड आईपीओ को सभी कैटगिरी के निवेशकों से बहुत जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। जो उचित आईपीओ मूल्य निर्धारण, विकास संभावनाओं और प्राथमिक बाजार में प्रचलित सकारात्मक भावनाओं को मजबूत बाजार रुचि का संकेत देता है।
विशेषज्ञों के अनुसार सेन्को गोल्ड का व्यापार मॉडल और बैलेंस शीट की स्थिति अच्छी है। उम्मीद है कि यह मध्यम से लंबी अवधि में कारोबार बनाए रखेगा। जो लंबी अवधि के स्टॉक निवेशकों के लिए एक अच्छा संकेत है।
क्या था कंपनी का आईपीओ?
सेन्को गोल्ड ने आईपीओ 4 जुलाई से 6 जुलाई तक खोला था। सेन्को गोल्ड के प्रोमोटर्स ने आईपीओ के जरिए 405 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। इससे कंपनी ने आईपीओ के खलुने से पहले एंकर निवेशकों के जरिए 121.50 करोड़ रुपए जुटाए थे।
कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 301 रुपए से 317 रुपए के बीच रखा था। आईपीओ में 270 करोड़ रुपए के शेयर फ्रेश इश्यू था। जबकि निवेशक SAIF पार्टनर्स इंडिया IV द्वारा 135 करोड़ रुपए ओएफएस के तहत था।

