नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड की नई योजनाओं (Mutual Funds) को लांच करने पर सेबी ने रोक लगा दी है। इसे सेबी द्वारा म्यूचुअल फंड हाउसों को बड़ा झटका बताया जा रहा है। यह रोक एक जुलाई तक के लिए लगाई गई है। यानी अब एक जुलाई तक किसी भी प्रकार की नई म्यूचुअल फंड की नई योजनाओं को नहीं लॉच किया जा सकेगा। सेबी ने इस रोक का कारण भी बताया है। सेबी ने कारण बताते हुए कहा है कि म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाला निवेशक अगर किसी तीसरी पार्टी जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,वितरकों या स्टॉक ब्रोकर के माध्यम से निवेश करता है तो यह पैसा सीधे फंड हाउसों के खाते में जानी चाहिए, न कि इन लोगों के।
Read also: इजराइल ने यूएई के साथ नए हाई-टेक आरएंडडी फंड को मंजूरी दी
सेबी ने एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया केा जो पत्र भेजा है। उसमें कहा है कि जब तक मामला नहीं साफ होता तब तक नई योजनाओं को नहीं लॉच किया जा सकता। हालांकि यह नियम पहले एक अप्रैल से लागू किया जाना था। लेकिन किन्हीं कारणों से इसको अब जुलाई तक के लिए बढ़ दिया गया है। यानी अब जुलाई तक किसी भी प्रकार की नई योजना म्यूचुअल फंड की नहीं लॉच की जाएगी।

