Delhi News: कनॉट प्लेस के रेस्तरां में लगी आग पर रात 11 बजे पाया काबू

न्यूज़Delhi News: कनॉट प्लेस के रेस्तरां में लगी आग पर रात 11...

Date:


Delhi News: कनॉट प्लेस के रेस्तरां में लगी आग पर रात 11 बजे पाया काबू

नई दिल्ली। राजधानी के कनॉट प्लेस स्थित नामी रेस्तरां में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शाम को लगी आग पर काबू करने में दमकल विभाग की छह गाड़ियों को कई घंटे लग गए। पुलिस ने आसपास के इलाके को भी खाली करवा लिया। पुलिस को शनिवार की शाम 5:30 बजे आग लगने का फोन आया था। इसके बाद दमकल को सूचित किया। दमकल की घटनास्थल पर 6 गाड़ियां पहुंची थी। लेकिन आग काफी विकराल थी। मौके पर दमकल निदेशक अतुल गर्ग भी पहुंच गए।

Read also: चीन में 132 लोगों को लेकर जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पड़ाड़ी इलाके में घटनास्थल पर लगी आग

उन्होंने बताया कि आग रेस्तरां के चिमनी के भीतर लगी हुई थी जो कि अंदर की ओर फैल गई थी। रात में 11 बजे इस पर काबू पाया जा सका। घटना में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है। बता दें कि गर्मी के शुरूआती दिनों में दिल्ली में आग की घटनाएं काफी बढ़ जाती है। इससे पहले भी राजधानी के गोकुलपुरी में आग लगने की बड़ी घटना हुई थी। जिसमें देर रात झुग्गियों में आग लगी थी। इस हादसे में 7 लोग जिंदा जल गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related