SBI: SBI Home Loan पर प्रोसेसिंग फीस में 100 % की छूट, ये है Last Date

बिज़नेसSBI: SBI Home Loan पर प्रोसेसिंग फीस में 100 % की छूट,...

Date:

SBI offer processing fee waiver: एसबीआई से होम लोन लेने पर एसबीआई की ओर से प्रोसेसिंग फीस पर छूट दी जा रही है। होम लोन पर प्रोसेसिंग की ये छूट 50 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक है। एसबीआई द्वारा स्कीम का लाभ 31 अगस्त 2023 तक एसबीआई ग्राहकों को मिलेगा। टेकओवर रिसेल और रेडी टू मूव संपत्तियों के लिए दिए जाने वाले होम लोन पर 100 प्रतिशत प्रोसोसिंग फीस में छूट दी जाएगी।

भारत के सबसे बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India – SBI) ने होम लोन की प्रोसेसिंग फीस पर 50 से 100 फीसद तक छूट की घोषणा की है। ये छूट फ्लेक्सीपे लोन ,रेगुलर होम लोन, एनआरआई और नॉन-सैलरी होम लोन पर दी जाएगी। एसबीआई होम लोन पर प्रोसेंसिग फीस में छूट देने के लिए निकली स्कीम का लाभ 31 अगस्त, 2023 तक ही मिल सकेगा।

प्रोसेसिंग फीस पर छूट

एसबीआई होम लोन वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, होम लोन के सभी प्रकार के वेरिएंट और टॉप अप पर प्रोसेसिंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। बता दें एसबीआई के होम लोन की प्रोसेसिंग फीस कम से कम 2,000 रुपये और अधिक से अधिक 5,000 रुपए प्लस जीएसटी है। रिसेल और रेडी टू मूव संपत्तियों और टेकओवर के लिए दिए जाने वाले होम लोन पर 100 प्रतिशत प्रोसोसिंग फीस में छूट मिलेगी। हालांकि, रिवर्स मॉर्टगेज, इंस्टा होम टॉप अप और ईएमडी के लिए प्रोसेसिंग फीस में कोई छूट नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...