24 करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

फीचर्ड24 करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में भारतीय स्टेट बैंक के...

Date:


24 करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

जैसलमेर। भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी को एक लोन घोटाले के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रतीप चौधरी पर जैसलमेर के एक होटल की बिक्री में गड़बड़ी करने का आरोप है। जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक डाॅक्टर अजय सिंह ने एसबीआई के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें दिल्ली स्थित उनके आवास से जैसलमेर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया कि सन 2008 में जैसलमेर में गोदावन ग्रुप होटल प्रोजेक्ट का लोन स्वीकृत करने के एवज में प्रदीप चौधरी ने कथित रूप से 24 करोड़ की रिश्वत ली थी।

Read also: सेंसेक्स, निफ्टी नई ऊंचाई पर; बैंकिंग, आईटी शेयरों में तेजी (लीड-1)

प्रतीप चौधरी की गिरफ्तारी के बाद एसबीआई द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि वर्ष 2007 में स्टेट बैंक ने जैसलमेर में गढ़ रजवाड़ा होटल प्रोजेक्ट को फाइनेंस किया था जो 3 साल से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद पूरा नहीं हुआ। इसके मुख्य प्रमोटर का अप्रैल 2010 में निधन होने के बाद जून 2010 में इस अकाउंट को एनपीए में डाल दिया गया। कंपनी ने बैंक ने लोन को रिकवर करने के प्रयास शुरू किए मगर रिकवरी के सभी कोशिश विफल हो गयी। जिसके बाद एसबीआई ने इस प्राॅपर्टी की बिक्री का निर्णय लिया और मार्च 2014 में यह प्रक्रिया पूरी हुई। एसबीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि संपत्ति के बिक्री के बाद लोन लेने वाले शख्स ने एफआईआर दर्ज कराई गई मगर कोर्ट में आरोप साबित नहीं हो सके।

Read also: ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में वीएमसीएसएल के एमडी हिमा बिंदु को गिरफ्तार किया

बैंक ने कहा है कि संपत्ति की बिक्री करने से पहले एसबीआई ने सभी प्रक्रियाओं का पालन किया था और आगे की जांच में भी न्यायिक अधिकारियों की पूरी मदद की जाएगी। बताया गया कि प्रतीप चौधरी सितंबर 2013 में रिटायर हो गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related