Sahara Refund Portal: सहारा निवेशकों के भुगतान की प्रक्रिया शुरु, जानिए कितने दिन बाद मिलेगा रुपया

बिज़नेसSahara Refund Portal: सहारा निवेशकों के भुगतान की प्रक्रिया शुरु, जानिए कितने...

Date:

Sahara Refund Portal: सहारा इंडिया निवेशकों के लिए सरकार ने रिफंड पोर्टल शुरू किया है। Sahara Refund Portal की मदद से अब आसानी से सहारा निवेशक अपने निवेश राशि को निकाल सकेंगे। सहारा इंडिया निवेशकों ने इसके लिए सरकार और सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद सरकार ने Sahara Refund Portal लॉन्च किया। Sahara Refund Portal के माध्यम से सहारा इंडिया के निवेशक एक बार में कितनी राशि निकाल सकते हैं?

सहारा इंडिया के निवेशकों को 5,000 करोड़ रुपए वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार जिन निवेशक ने 10,000 रुपए या उससे अधिक राशि निवेश की है। उनको पहले भुगतान में 10,000 रुपए दिए जाएंगे। आवेदक जब आवेदन करेंगे तो 45 दिन के बाद आवेदक के बैंक खाता में पैसा आ जाएगा। सहारा ग्रुप में निवेश करने वाले निवेशकों को पैसा मिलने वाला है। केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Sahara Refund Portal लॉन्च किया है। सहारा इंडिया के निवेशकों को 5,000 करोड़ रुपए वापस देने की प्रक्रिया शुरू है। सहारा इंडिया के निवेशकों के मन में सवाल उठ रहा है कि उनको पहले भुगतान में कितनी धनराशि वापस मिलेगी? इसी के साथ Sahara Refund Portal कैसे काम करता है?

सहारा कोऑपरेटिव सोसाइटी में कौन शामिल है। यह जानना जरूरी है। सहारा कोऑपरेटिव सोसाइटी में सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड और Stars Multipurpose Cooperative Society Limited शामिल हैं।

निवेशक को मिलेगा इतना पैसा?

जिन निवेशकों ने 10,000 रुपए या उससे अधिक धनराशि निवेश की है उनको भुगतान में पहले 10,000 रुपए ही दिया जाएगा। बता दें कि 1 करोड़ से अधिक निवेशक ने 10,000 रुपए से अधिक का निवेश किया है। ऑनलाइन आवेदन देने के लिए पोर्टल पर उपरोक्त सोसायटियों का डाटा मौजूद है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related