LIC की नई ‘जीवन किरण’ पॉलिसी लांच, मैच्योरिटी बाद मिलेगा कितना पैसा; जाने लाभ

न्यूज़LIC की नई 'जीवन किरण' पॉलिसी लांच, मैच्योरिटी बाद मिलेगा कितना पैसा;...

Date:

LIC: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने नई पॉलिसी लॉच की है। एलआईसी की इस नई पॉलिसी का नाम जीवन किरण है। एलआईसी जीवन किरण पॉलिसी पॉलिसीधारकों को बीमा प्रीमियम मैच्योरिटी के बाद लौटा देगी। जीवन किरण पॉलिसी 18 से 65 साल की आयु के बीच का कोई भी खरीद सकता है। पॉलिसीधारक परिपक्वता तक जीवित रहता है तो पॉलिसी के तहत भुगतान किया गया पूरा प्रीमियम भी वापस मिलेगा। देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने नई पॉलिसी लॉच की घोषणा की है। इस पॉलिसी का नाम जीवन किरण है।

जीवन किरण पॉलिसी एक नई गैर-लिंक्ड, गैर-भागीदार वाली जीवन बीमा पॉलिसी है। ये मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारकों को उनके द्वारा भुगतान किए प्रीमियम को ‘वापस’ लौटाएगी।

जीवन किरण प्रीमियम में क्या विशेष

एलआईसी की जीवन किरण पॉलिसी में पॉलिसीधारक मैच्योरिटी तक जीवित रहता है तो उसे जीवन किरण पॉलिसी के तहत भुगतान किया गया पूरा प्रीमियम वापस मिलेगा। लेकिन इस प्रीमियम में कोई अलग प्रीमियम, राइडर प्रीमियम या भुगतान किया गया टैक्स शामिल नहीं होगा।

मृत्यु के बाद आश्रितों को इतनी धनराशि मिलेगी

एलआईसी की जीवन किरण पॉलिसी अवधि के दौरान अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु होती है तो ऐसे मामले में, मूल बीमा राशि, वार्षिक प्रीमियम के सात गुना बराबर राशि या तब तक भुगतान किए कुल प्रीमियम का 105 प्रतिशत, जो अधिक हो, पॉलिसीधारक आश्रितों को दिया जाएगा। जीवन किरण पालिसी के एकल प्रीमियम प्लान मामले में, नामांकित व्यक्तियों को मूल बीमा राशि या एकल प्रीमियम का 125 प्रतिशत, जो अधिक हो, प्राप्त होगा।

जीवन किरण मैच्योरिटी अवधि?

पॉलिसीधारकों के पास क्रमबद्ध तरीके से पांच साल की अवधि में परिपक्वता लाभ लेने के विकल्प हैं। इसमें अपने नामांकित व्यक्तियों को देय मृत्यु लाभ के लिए पॉलिसीधारक विकल्प चुन सकते हैं। पॉलिसी के तहत न्यूनतम बीमा राशि, जो 10-40 साल की अवधि के साथ आती है, 15 लाख रुपए है। नियमित प्रीमियम विकल्प के तहत न्यूनतम किस्त 3,000 रुपए और एकल प्रीमियम संस्करण के तहत 30,000 रुपए है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...