नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

देश भर के विभिन्न राज्यों में स्थित 649 नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के दौरान कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

समिति द्वारा छठवीं कक्षा में प्रवेश ‘जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST)’ के माध्यम से लिया जाएगा।

इस टेस्ट में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन 10 अगस्त 2023 तक किए जा सकते हैं।

पैरेंट्स को JNVST कक्षा 6 के लिए रजिस्ट्रेशन एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर करना होगा।

नवोदय विद्यालय में वर्ष 2024-25 में कक्षा 6 में दाखिल के लिए सिर्फ उन्हीं छात्रों या छात्राओं के लिए आवेदन किए जा सकते हैं, जो कि वर्ष 2023-24 के दौरान कक्षा 5 में पढ़ रहे हों।