GST Collection: GST राजस्व में 11% की वृद्धि, अगस्त में 1.6 लाख करोड़ रुपए वसूली

बिज़नेसGST Collection: GST राजस्व में 11% की वृद्धि, अगस्त में 1.6 लाख...

Date:

GST Collection: अगस्त 2023 में भारत जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपए रहा। जो एक साल पहले की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक बताया जा रहा है। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने आज शुक्रवार को वार्षिक वस्तु व सेवा कर संग्रह की जानकारी दी। सरकार ने पिछले साल अगस्त 2022 में वस्तु और सेवा कर के रूप में 1.44 लाख करोड़ रुपए (17.41 अरब डॉलर) जुटाए थे।

एक साल पहले की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक

देश के जीएसटी राजस्व में सालाना आधार पर मजबूत वृद्धि हुई है। अगस्त 2023 में भारत जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने आज शुक्रवार को वार्षिक वस्तु व सेवा कर संग्रह के आंकड़े जारी किए हैं। सरकार ने पिछले साल अगस्त महीने में वस्तु और सेवा कर के रूप में 1.44 लाख करोड़ रुपए ही जुटाए थे।

जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत

मल्होत्रा ने कहा कि जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत थी। इसमें सांकेतिक रूप से 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जून तिमाही के दौरान जीएसटी राजस्व में 11 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। जो कि कर-जीडीपी अनुपात 1.33 से अधिक है। बता दें जीएसटी संग्रह और जीएसटी के लिए सरकार लोगों को और व्यापारियों को लगातार जागरूक करने का काम कर रही है। अभी सरकार ने जीएसटी को लेकर इनामी योजना भी निकाली है जो कि आज एक सितंबर से लागू की जा चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...