India Q1 GDP: पहली तिमाही में GDP 7.8%, बुनियादी उद्योग वृद्धि दर 8 प्रतिशत, सरकार ने जारी किए आंकड़े

इंटरनेशनलIndia Q1 GDP: पहली तिमाही में GDP 7.8%, बुनियादी उद्योग वृद्धि दर...

Date:

India Q1 GDP Growth: भारतीय रिजर्व बैंक ने आज गुरुवार को अप्रैल-जून 2023 तिमाही में GDP वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। अर्थशास्त्रियों पर हुए एक पोल ने जीडीपी वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। इस बीच, भारतीय स्टेट बैंक के अर्थशास्त्रियों ने आर्थिक वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।

वर्ष 2023 अप्रैल-जून तिमाही में देश की GDP 7.8 प्रतिशत रही। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से आज गुरुवार 31 अगस्त को देश की GDP से जुड़े आंकड़े जारी किए गए हैं। जारी किए GDP आंकड़ों से पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून तिमाही के लिए भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत रही थी।

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने की आशंका जताई थी। देश के चुनिंदा अर्थशास्त्रियों पर किए एक सर्वेे में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था। इस बीच, भारतीय स्टेट बैंक के अर्थशास्त्रियों ने पहली तिमाही की जीडीपी दर की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 8.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।

बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 8 प्रतिशत पर

जीडीपी से पहले सरकार ने बुनियादी उद्योगों की वृद्धि के आंकड़े जारी किए थे। कच्चा तेल, कोयला और प्राकृतिक गैस क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से 8 प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 8 प्रतिशत तक बढ़ी। एक साल पहले 2022 में इसी माह बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4.8 प्रतिशत बढ़ा था। आज गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र में जुलाई महीने में वृद्धि हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...