Income Tax: बीमा कंपनियों पर 5000 करोड़ का टैक्स बकाया, बजाज आलियांज व ICICI प्रूडेंशियल को नोटिस

बिज़नेसIncome Tax: बीमा कंपनियों पर 5000 करोड़ का टैक्स बकाया, बजाज आलियांज...

Date:

नई दिल्ली। देश की करीब 16 बीमा कंपनियों पर 5 हजार करोड़ रुपए की देनदारी टैक्स के रूप में है। इन कपंनियों पर अब जीएसटी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जीएसटी इंटेलिजेंसी महानिदेशालय ने बजाज आलियांज और ICICI प्रूडेंशियल को नोटिस जारी किया है।

जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय DGGI की ओर से इस मामले में जल्द ही अन्य बीमा कंपनियों को नोटिस भेजा जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी के साथ विभाग ने इस जांच में कुछ ऐसे बैंकों से नोटिस भेजकर सवाल पूछे हैं, जो कॉरपोरेट एजेंट के तौर पर अपने ग्राहकों को बीमा पॉलिसी बेचते हैं।

आयकर विभाग कर चोरी के मामले में 16 बीमा कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जुलाई, 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से इन कंपनियों पर करीब 5,000 रुपये करोड़ की कथित कर देनदारी बनती है। इस मामले में विभाग ने बजाज आलियांज और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस को कारण बताओ नोटिस भेजा है। 

जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की ओर से इस मामले में जल्द ही अन्य बीमा कंपनियों को भी नोटिस भेजा जाएगा। इसकी प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। साथ ही, विभाग ने इस जांच में कुछ ऐसे बैंकों से भी सवाल पूछे हैं, जो कॉरपोरेट एजेंट के तौर पर अपने ग्राहकों को बीमा पॉलिसी बेचते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बीमा कंपनियों के खिलाफ जांच पिछले साल सितंबर में ही शुरू हो गई थी। यह जांच इसलिए शुरू की गई है, क्योंकि कई बीमा कंपनियां नियामक की तय सीमा से ज्यादा बिक्री कमीशन देती हैं। बाद में इस रकम को विज्ञापन और मार्केटिंग पर किया गया खर्च बताकर उस पर टैक्स क्रेटिड भी दावा कर लेती हैं। आयकर विभाग का अनुमान है कि 16 बीमा कंपनियों पर इस मामले में बकाया कर ब्याज और जुर्माने को मिलाकर करीब 5,000 करोड़ की देनदारी बनती है।

इरडा ने इस महीने से बदल दिया है नियम

बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बिक्री कमीशन पर अलग से लगी सीमा को एक अप्रैल, 2023 से खत्म कर दिया है। नए नियमों के तहत परिचालन खर्च व कमीशन को साथ जोड़कर उसकी सीमा तय की गई है। बीमा कंपनियां नियम को पिछली तारीख से लागू करने की मांग कर रही हैं। ऐसा होने पर कंपनियों पर कोई कर देनदारी नहीं बनेगी। जांच का भी कोई मतलब नहीं रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...