Gold-Silver Prices Today: सोना चांदी के दामों में आज आई तेजी,ये है ताजा बाजार भाव

बिज़नेसGold-Silver Prices Today: सोना चांदी के दामों में आज आई तेजी,ये है...

Date:


Gold-Silver Prices Today: सोना चांदी के दामों में आज आई तेजी,ये है ताजा बाजार भाव

मेरठ। Gold-Silver Prices Today – आज सोना चांदी की कीमत में 26 जनवरी के दूसरे दिन तेजी आई है। आज सोना कारोबारी सत्र की शुरूआत में जहां 300 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ गया वहीं चांंदी भी आज 120 रुपये की बढ़त के साथ खुली। आज सोने के दाम मेरठ सराफा बाजार में 50,010 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी 65,590 रुपये प्रति किग्रा तक हो गई। दोनों ही कीमती धातुओं के दाम में आज तेजी से बाजार में इसका असर दिखाई देगा।

Read also: कर्नाटक में 1.88 करोड़ रुपये की नकदी, सोना के साथ राजस्थान का व्यक्ति गिरफ्तार

मेरठ नील गली ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा0 संजीव अग्रवाल ने बताया कि इस समय सोने की मांग में पिछले कुछ दिनों में तेजी आई है। लेकिन चांदी की मांग इस समय काफी कम हैं। उन्होंने बताया कि शादी ब्याह का सीजन होने के कारण सोना के जेवर की डिमांड बाजार में बढ़ी है। यहीं कारण है कि सोने के दाम बढ़ रहे हैं।

Read also: शादी के बारे में पूछे जाने पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया करारा जवाब

जनवरी में सोने का अब तक औसत मूल्य 49,061 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। जबकि सबसे अधिक कीमत आज यानी गुरुवार केा 50,010 रुपये प्रति ​दस ग्राम हैं। इसी तरह से चांदी की औसत कीमत जनवरी में 63,950 रुपये थी जबकि चांदी की जनवरी में सर्वाधिक कीमत 66,930 रुपये प्रति किग्रा तक गई थी। सोना चांदी की बढ़ती कीमतों का असर बाजार पर पड़ रहा है। यहीं कारण है कि सोना की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने से बाजा रमें मंदी की स्थिति बन जाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related