नई दिल्ली: बजट से पहले सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई. घरेलू सराफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 132 रुपये उछलकर 48,376 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. सोने की कीमतों में 4 कारोबारी सत्र के बाद तेजी लौटी है. दूसरी ओर, चंादी की हाजिर कीमतों में तगड़ा उछाल देखा गया. चांदी के भाव 2,915 रुपये बढ़कर 68,410 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 48,244 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा था. वहीं चादी के दाम 65,495 रुपये प्रति किलो पर रहे थे.
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर एनाॅलिस्ट कमोडिटी तपन पटेल का कहना है कि आम बहजट से पहले दिल्ली में 24 कैरेट सोने का प्रति दस ग्राम हाजिर भाव 132 रुपये उछल गया. वहीं, चांदी में 2915 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1844.35 डाॅलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 26.35 डाॅलर प्रति औंस पर सपाट दर्ज की गई.
कोरोना महामारी के चलते पिछले साल 2020 में गोल्ड डिमांड में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. 2020 में वैश्विक स्तर पर गोल्ड डिमांड 11 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई थी. भारत की बात करें तो यहां भी गोल्ड डिमांड में 35.34 फीसदी की बड़ी गिरावट रही और पिछले साल 2020 में महज 446.4 टन गोल्ड की डिमांड रही. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की 2020 गोल्ड डिमांड ट्रेंड रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में 2019 में 690.4 टन की गोल्ड डिमांड थी. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के मुताबिक, कोरोना महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन और गोल्ड के रिकॉर्ड भाव के चलते इसकी मांग में गिरावट आई थी. हालांकि, WGC का मानना है कि इस साल अब स्थिति सामान्य हो रही है और ऐसे में गोल्ड की डिमांड बढ़ेगी. भारत में बीते साल 35% कम रही सोने की डिमांड
भारत में पिछले साल गोल्ड डिमांड में 35.34 फीसदी की गिरावट आई थी. इसे वैल्यू टर्म में देखें तो 2020 में गोल्ड डिमांड में 14 फीसदी की गिरावट आई थी. पिछले साल 1,88,280 करोड़ रुपये के गोल्ड की डिमांड थी जबकि 2019 में यह आंकड़ा 2,17,770 करोड़ रुपये था.

