Gold – Price: अक्टूबर में इस स्तर तक गिरे सोना चांदी के भाव,लोगों ने जमकर की खरीदारी

बिज़नेसGold - Price: अक्टूबर में इस स्तर तक गिरे सोना चांदी के...

Date:

इस बार अक्टूबर माह के शुरूआत से ही सोना और चांदी कीमतों में कमी बनी रही। सोने और चांदी के भाव में जहां एक बार बीच में तेजी आई तो उसी तेजी से सोना और चांदी के भाव भी गिरे। 15 अक्टूबर के बाद सोना और चांदी की खरीद में उछाल आया और सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हुई।

अक्टूबर माह में सोना और चांदी के भाव की बात करें तो अक्टूबर में 24 कैरेट सोने की सबसे अधिक कीमत 51,980 रुपये प्रति दस ग्राम रही। जबकि 24 कैरेट सोने का मेरठ की सराफा मंडी में अक्टूबर में सबसे कम दाम 50,150 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। अक्टूबर माह में 24 कैरेट सोने का औसत भाव 50,815 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। जबकि 1 अक्टूबर को जब सराफा बाजार खुला तो 24 कैरेट सोना का भाव 50,180 रुपये प्र​ति दस ग्राम रहा। जबकि 31 अक्टूबर को महीने के समापन पर 24 कैरेट सोने का भाव

50,380 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। अक्टूबर माह में चांदी के दाम की बात करें तो मेरठ सराफा बाजार में चांदी का मिजाज कुछ यू रहा। सराफा बाजार में अक्टूबर माह में 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी की कीमत सबसे अधिक 61,810 रुपये प्रति किलोग्राम तक रही। वहीं अक्टूबर माह में ही चांदी का सबसे कम दाम 55,290 रुपये प्रति किलोग्राम तक रहा। अक्टूबर में मेरठ सराफा बाजार में चांदी का औसत मूल्य 58,065 रुपये प्रति किलोग्राम तक रहा। जबकि 1 अक्टूबर को सराफा बाजार खुलने पर चांदी का भाव 56,810 रुपये प्र​ति किलोग्राम रहा था। 31 अक्टूबर को माह की समाप्ति पर चांदी का समापन भाव 57,500 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...