Team India NZ tour: कार्तिक की छुट्टी, न्यूजीलैंड में कप्तानी करेंगे पांड्या

स्पोर्ट्सTeam India NZ tour: कार्तिक की छुट्टी, न्यूजीलैंड में कप्तानी करेंगे पांड्या

Date:

टी20 विश्व कप के फ़ौरन बाद भारत को न्यूजीलैंड से टी20 और ODI सीरीज खेलनी है, BCCI ने दोनों फॉर्मेट की टीमों का एलान भी कर दिया है. टी20आई की कप्तानी जहाँ हार्दिक पंड्या को मिली है वहीँ ODI की कप्तानी शिखर धवन करेंगे। बोर्ड ने इसके बाद बांग्लादेश से होने वाली ODI और टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम का एलान कर दिया है. बात अगर न्यूज़ीलैण्ड दौरे की करें तो रोहित शर्मा, के एल राहुल और विराट कोहली को आराम दिया गया है. एक और ख़ास बात जो हुई है वह यह कि पिंच हिटर दिनेश कार्तिक का टीम से नाम गायब है.

रोहित, राहुल और विराट को तो आराम देने की बात समझ में आती है लेकिन कार्तिक का टीम में नाम होने से माना जा रहा है कि यह उनका न सिर्फ आखरी वर्ल्ड कप है बल्कि टीम इंडिया की तरफ से अंतिम प्रतिनिधित्व भी. बहुत मुमकिन है कि कार्तिक अब विश्व कप के मैचों में भी आगे नज़र आएं. भारत का न्यूजीलैंड दौरा 18 नवंबर से शुरू होगा। पहला मैच वेलिंग्टन में खेला जायेगा, दूसरा मैच 20 नवंबर को माउंट माउंगानुई और तीसरा व अंतिम टी 20 आई 22 नवंबर को नेपियर में खेला जायेगा। वहीँ ODI श्रंखला 25 नवंबर से शुरू होगी, पहला मैच ऑकलैंड में 25 नवम्बर को, दूसरा हेमिल्टन में 27 को और तीसरा व अंतिम ODI 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जायेगा।

जहाँ तक रिकॉर्ड की बात है तो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में उसका रिकॉर्ड बेहतरीन है। टीम इंडिया ने वहां अब तक 10 मैच खेले हैं, 6 में उसे जीत मिली है जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि एकदिवसीय मैचों में उसका रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं है। भारत ने न्यूजीलैंड के साथ अब तक 50 मैच खेले हैं जिनमें 18 में उसे जीत मिली है जबकि 29 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। रोहित, राहुल और विराट को आराम देने की वजह से अब कई खिलाडियों को मौका मिलगा जो डोमेस्टिक में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिनमें शुभमन गिल, ईशान किशन का नाम है, कार्तिक के बाहर होने से अब ऋषभ पंत और संजू सैमसन को भी मौका मिलेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...