विदेशी मुद्रा भंडार नये रिकार्ड स्तर पर

बिज़नेसविदेशी मुद्रा भंडार नये रिकार्ड स्तर पर

Date:


विदेशी मुद्रा भंडार नये रिकार्ड स्तर पर

मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 2.56 अरब डॉलर बढ़कर अब तक के रिकार्ड स्तर 581.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 11 दिसंबर को सप्ताह में यह 77.80 करोड़ डॉलर घटकर 578.57 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 18 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.38 अरब डॉलर बढ़कर 537.73 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 1.01 अरब डॉलर बढ़कर 37.02 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 16 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.87 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 1.2 करोड़ डॉलर चढ़कर 1.52 अरब डॉलर दर्ज किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related