यूपी में गाड़ियों पर जाति सूचक शब्द लिखवाना पड़ेगा भारी

उत्तर प्रदेशयूपी में गाड़ियों पर जाति सूचक शब्द लिखवाना पड़ेगा भारी

Date:


यूपी में गाड़ियों पर जाति सूचक शब्द लिखवाना पड़ेगा भारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने गाड़ियों पर जाति सूचक शब्द लिखने वालों के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऐलान किया है कि अब गाड़ियों पर जाति सूचक शब्द जैसे राजपूत, ब्राह्मण, यादव, जाट, क्षत्रिय, आदि लिखवाना अब भारी पड़ सकता है।

ज़ब्त होगा वाहन
खबर के मुताबिक, इस संबंध में सरकारी आदेश के आधार पर प्रदेश के अपर परिवहन आयुक्त ने विभाग के सभी संबंधित अधिकारियों को एक्शन के लिए आदेश पत्र भेज दिया है। अधिकारी ने आदेश दिया है कि जिन वाहनों पर ऐसे शब्द पाए गए उनके खिलाफ अभियान चलाते हुए उनकी बाइक और कार जब्त कर ली जाएगी।

धारा 177 के तहत चालान
इस मामले में गाड़ियों पर जाति सूचक शब्द होने पर धारा 177 के तहत चालान या फिर गाड़ी सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें, राजधानी लखनऊ में 2 पहिया और 4 पहिया मिला कर कुल 25 लाख गाड़ियां हैं। अगर आपने भी अपनी गाड़ी पर ऐसा कोई शब्द लिखा है तो उसे हटा दें, वरना प्रशासन की तरफ से आपके खिलाफ एक्शन हो सकता है।

पीएम मोदी को लिखा था पत्र
दरअसल, महाराष्ट्र के एक शिक्षक हर्षल प्रभु ने PM मोदी के नाम एक खत लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में दौड़ रहे जातिवाद वाहन सामाजिक ताने बाने के लिए खतरा हैं और इन्हें बंद किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी। इसके बाद मामले का संज्ञान ले कर अपर परिवहन आयुक्त ने यह आदेश जारी किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related