किसान बांस की खेती करके 4 साल में बने 40 लाख के मालिक

बिज़नेसकिसान बांस की खेती करके 4 साल में बने 40 लाख के...

Date:

बाजार:- आज के समय मे महंगाई उफान पर है वही हर कोई यह चाहता है कि वह आखिर ऐसा क्या करे की उसके पास पैसे का अंबार लग जाए और देखते ही देखते वह लखपती बन जाए। अगर हम बात धनी लोगो की करें तो वह अपना पैसा डबल करने के लिए शेयर मार्केट का सहारा लेते हैं लेकिन जब बात किसान की आती है तो उसे काफी सोचना पड़ता है कि आखिर वह कैसे अपने पैसे को डबल करे और लखपती बन जाए। वही अब किसानों के लिए बड़ी खबर है कि वह अपनी खेती के लिए बंजर जमीन का उपयोग कर सकते हैं। किसान बंजर जमीन का उपयोग बांस की खेती के लिए कर सकते हैं और उससे अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं।
वही अगर हम बात मध्यप्रदेश सरकार की करें तो उसने बांस की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढाने के लिए एक कदम बढ़ाया है और बांस की खेती (Bamboo Farming) पर किसानों को 50 फ़ीसदी की सब्सिडी उपलब्ध कराने की घोषणा की है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बांस की खेती अन्य फसलों की तुलना में अधिक सुरक्षित है और Bamboo Farming से किसान काफी कमाई कर सकता है।
बांस की खेती ऐसी खेती है जो गर्मी बरसात और सर्दी किसी भी मौसम में खराब नहीं होती। इसे किसान एक बार लगाकर कई बार उपज कर सकता है। वही यह एक ऐसी फसल है जो कम लागत और कम मेहतन से तैयार होती है और किसानों को जबरदस्त लाभ देती है। जानकारी के लिए बता दें मध्यप्रदेश सरकार बांस की खेती पर किसानों को प्रति पौधा ₹120 की सहायता दे रही है. 3 साल में बांस के 1 पौधे की लागत ₹240 आती है, इसका मतलब यह है कि सरकार Bamboo Farming में सब्सिडी के रूप में किसानों को आधी रकम दे रही है।
किसान वैज्ञानिकों का कहना है कि जब किसान बांस की खेती करता है जो उसे 2 से 3 वर्ष तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन उसके बाद वह आराम से 10 साल तक इससे मुनाफा कमाता है। अगर आप सही तरीके से बांस की खेती करते हैं तो आपको 4 साल में 40 लाख का लाभ प्राप्त होता है। जानकारी के लिए बात दें बांस के पौधे की रोपाई जुलाई माह में की जा सकती है. तीन महीने में ही बांस का पौधा प्रगति शुरू कर देता है. समय समय पर बांस के पौधे की काट छांट करनी चाहिए. बांस का पौधा तीन-चार साल में तैयार हो जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...