व्यापार:- टेस्ला कम्पनी के सीइओ एलन मस्क ने अपने कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें चेतावनी दी है कि वे सप्ताह में कम से कम 40 घंटे अपने-अपने कार्यालयों में आएं नहीं तो वह कंपनी छोड़ दें। मस्क ने अपने कर्मचारियों को एक ईमेल लिखते हुए कहा की प्रत्येक कर्मचारियों को प्रति सप्ताह कम से कम 40 घण्टे के लिए कम्पनी में उपस्थित होना अनिवार्य है जो लोग ऐसा नहीं करना चाहते वह हमें बता सकते हैं और कम्पनी छोड़ सकते हैं। वही अगर आप हमें ऐसा करते नहीं दिखे तो हम यह मान लेंगे की आपने कम्पनी से इस्तीफा दे दिया है।
इलेक्ट्रेक के अनुसार मस्क ने कहा की जो लोग टेस्ला के साथ लॉन्ग लस्टसींन काम करना चाहते हैं उन्हें सप्ताह में 40 घण्टे कम्पनी को देने होंगे। अन्यथा वह लोग अपना बैग पैक कर ले और कम्पनी से इस्तीफा दे दे। वही जो भी कम्पनी में वरिष्ठ कर्मचारी है वह अपनी उपस्थिति अवश्य दिखाए क्योंकि यही वह कारण है “lived in the factory so much” और वह नहीं था टेस्ला बहुत पहले दिवालिया हो गया होता।
उन्होंने आगे कहा आज के समय मे टेस्ला बाकी कम्पनियों की तुलना के बेस्ट प्रोडक्ट का निर्माण करती है। हमे अपने समय कम्पनी को देना ही होगा और हमारे यहां फोन कॉल से अब काम नहीं चल सकता है। वही ट्विटर अकाउंट से लीक हुए ईमेल के बारे में मस्क ने कहा, “उन्हें कहीं और काम करने का नाटक करना चाहिए।
जानकारी के लिए बात दें मस्क ने विशेष रूप से कारखाने के श्रमिकों को महत्वाकांक्षी उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने उदाहरण के लिए बताया की जब अप्रैल 2020 में कैलिफोर्निया में कोविड की संख्या बढ़ रही थी, तो स्वास्थ्य संबंधी आदेशों के बावजूद अपनी कंपनी के फ़्रेमोंट, कैलिफ़ोर्निया, संयंत्र को चालू रखा, लेकिन अल्मेडा काउंटी से कोई असर नहीं पड़ा।
जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 44 बिलयन डॉलर से ट्वीटर डील की थी जिसके बाद यह पूरी दुनिया मे चर्चा का विषय बने हुए हैं। एलन मस्क ने हालांकि इस समय ट्वीटर डील को होल्ड कर रखा है इसके पीछे यह कारण बताया है कि ट्वीटर पर 5 फीसदीं फेंक अकाउंट है। वही अगर हम शेयर बाजार में टेस्ला के शेयर की बात करें तो ट्वीटर डील के बाद से वह नीचे गिरा है और मार्केट में उसका शेयर गड़बड़ हुआ है।

