Chinese mobile companies: ओप्पो, वीवो और शाओमी ने की 9,000 करोड़ की GST चोरी

इंटरनेशनलChinese mobile companies: ओप्पो, वीवो और शाओमी ने की 9,000 करोड़ की...

Date:

Chinese mobile companies india tax evasion: चाइनीज मोबाइल कंपनियों ने भारत में 9,000 रुपए की टैक्स चोरी की। इसके एवज में भारत मात्र 1,629 करोड़ रुपए की जीएसटी ही वसूल सका है। चाइनीय मोबाइल कंपनियां देश को भारी पैमाने पर जीएसटी चोरी कर चूना लगाती रही। सरकार ने संसद में बताया कि 22 देशों के बैंकों ने स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने के लिए भारतीय बैंकों में विशेष खाते खोले हैं। लोकसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री (विदेश मामले) राजकुमार रंजन सिंह ने account opening वाले देशों की जानकारी दी।

चीन मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ने सीमा शुल्क व जीएसटी के रूप में 9,000 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की है। सरकार इसमें से 1,629 करोड़ की जीएसटी की वसूली की है। वर्ष 2017-18 से अब तक आंकड़ों के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जानकारी दी। चीनी मोबाइल कंपनियों की ओर से भारत में निवेश, रोजगार और जीएसटी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए चंद्रशेखर ने कहा, ओप्पो ने सबसे अधिक 5,086 करोड़ की जीएसटी चोरी की है। इसमें 4,403 करोड़ सीमा शुल्क व 683 करोड़ जीएसटी के शामिल हैं। वीवो ने 2,923.25 करोड़ जीएसटी, शाओमी ने 851.14 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की।

चंद्रशेखर ने बताया कि ओप्पो की 4,389 के सीमा शुल्क की चोरी में से 1,214.83 करोड़ की वसूली हुई है। वीवो से 168.25 करोड़ रुपए और शाओमी से 92.8 करोड़ रुपए की जीएसटी वसूली है। चीनी कंपनियों का 2021-22 में कुल टर्नओवर करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए था। इन कंपनियों ने 75,000 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व 80,000 हजार को अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराया।

22 देशों ने भारत में खोले विशेष बैंक खाते

सरकार ने संसद बताया कि 22 देशों के बैंकों ने स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने के लिए भारत के बैंकों में विशेष खाते खोले। लोकसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने खाता खोलने वाले देशों की जानकारी दी। वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 22 प्रतिशत की गिरावट हुई है। वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने जानकारी दी कि वैश्विक मंदी की आहट व रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनियाभर में निवेश में कमी हुई है। ​अमेरिका, सिंगापुर व ब्रिटेन जैसे देशों में जीडीपी वृद्धि में गिरावट एक वजह हैैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...