HDFC RBI के बाद PNB ने बढ़ाई फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें, देखे नई रेट

बिज़नेसHDFC RBI के बाद PNB ने बढ़ाई फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें,...

Date:

बाजर:- जब से रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है तब से सभी बैंक लगातार अपनी ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। अभी जहाँ कोटक महिंद्रा बैंक, HDFC बैंक ने अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया वही अब खबर है कि पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों को बढाने की घोषणा की है। पंजाब नेशनल बैंक 2 करोंड से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ाएगी।
वही जो फिक्स्ड डिपॉजिट 1 से 2 साल के लिए होंगी उन्हें बैंक के इस नए बदलाव का लाभ प्राप्त होगा।
बैंक की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जो फिक्स्ड डिपॉजिट 7 से 45 दिनों के लिए होंगी उनपर बैंक 3 फीसदीं अधिक ब्याज देगी। लेकिन 46 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बैंक ने कोई बदलाव नहीं किया है। हालाकि अगर आप इससे अधिक अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करवाते हैं तो आपको उसपर 3.5 फीसदीं का ब्याज मिलेगा। 90 से 176 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक अपने ग्राहकों को 4 फीसदी ब्याज देगा। वही 180 दिन से लेकर 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक की ओर से 4.5 फीसदीं का लाभ प्राप्त होगा।

आरबीआई ने बढ़ाई ब्याज दरें:- 

जानकारी के लिए बता दें आरबीआई बैंक ने कल अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। जो कल से ही प्रभावी भी हो गई है। आरबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक की तरह 2 करोंड के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 0.20 प्रतिशत की वृद्धि की है। आरबीआई की नई रेट के मुताबिक 211 दिन से लेकर एक साल से कम अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर 4.60 प्रतिशत होगी, जो बीते दिन 4.40 प्रतिशत थी। वरिष्ठ नागरिकों को 5.10 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जो अभी 4.90 प्रतिशत है. इसी प्रकार, एक साल से लेकर दो साल से कम अवधि की जमाओं पर ग्राहकों को 5.30 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. इसमें 0.20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 5.80 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related