इस शानदार बिजनेस में 7 से 8 लाख लगाएं 25 लाख कमाएं

बिज़नेसइस शानदार बिजनेस में 7 से 8 लाख लगाएं 25 लाख कमाएं

Date:

बाजार;- आज के समय मे हर कोई अपना बिजनेस शुरू करके अमीर बनना चाहता है क्योंकि महंगाई के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति का लग्जरी जीवन जीने का सपना होता है और वह इसी सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार जब हम अपना बिजनेस शुरू करने का मन बनाते है तो हमारे दिमाग मे यह खयाल हमेशा आता है कि आखिर हम ऐसा कौन सा बिजनेस शुरू करे जो की हमे दमदार लाभ दे और उसमें घाटे की संभावना कम रहे। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे बिजनेस के बारे में जिसमे इंवेसमेन्ट करके आप लाखो की इनकम कर सकते हैं। 
असल मे हम बात कर रहे हैं अदरक के बिजनेस की यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसकी मांग साल के 12 महीने होती है। लेकिन सर्दियों में इसका उपयोग बढ़ जाता है। अब अगर आप तगड़ा मुनाफा कमाने का विचार कर रहे हैं तो अदरक का व्यापार आपके लिए राम बाण साबित होगा। आप इसका व्यापर बारिश के मौसम में शुरू कर सकते हैं। क्योंकि अदरक की खेती जाड़े में होती है इसकी बुवाई के लिए आपको खेत दो से तीन बार जोतना होगा और बाद में अदरक की बुवाई करनी होगी। इसके बेहतर उत्पाद के लिए आपको बीच बीच मे नालियां बनानी होंगी जिससे की पानी आसानी से निकल जाए।
अगर आप 1 हेक्टर खेत मे अदरक की खेती करते हैं तो आपको उसके लिए 2.5-3 टन तक बीज की जरूरत होगी। एक हेक्टेयर में अदरक की खेती से करीब 50 टन तक अदरक निकलता है. बाजार में अदरक की कीमत 80 रुपये किलो तक होती है, लेकिन अगर हम 50 रुपये का औसत भी मान लें तो एक हेक्टेयर से आपको 25 लाख रुपये की कमाई होगी। वही अगर हम बात खर्च की करे तो 1 हेक्टेयर खेती के लिए आपको 7 से 8 लाख रुपये खर्च करने होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related