व्यापार:- जब भी हम सोचते हैं कि हम फाइनेंशियल प्लानिंग कर ले और कुछ बचत करे तो बैंक हमे फाइनेंशियल प्लान लेने से पहले टर्म प्लान लेने की सलाह देते हैं। लेकिन हम इसे लेने में काफी झिझकते है क्योंकि हमें इसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं होती है। लेकिन टर्म प्लान को लेकर विशेषज्ञयों का कहना है कि किसी भी पारिवारिक व्यक्ति को फाइनेंशियल प्लान लेने से पहले टर्म प्लान जरूर लेना चाहिए। क्योंकि यह रिस्क कवर के साथ रिटर्न देता है और टर्म प्लान को ही हम लाइफ इंश्योरेंस कहते हैं।
जब भी आप बैंक में अपना खाता खुलवाने जाए और अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग की ओर पहला कदम बढ़ाए तो आपको सबसे पहला कदम टर्म प्लान लेने की ओर बढाना चाहिए। लेकिन कई फैमिली वाले लोगो के मन मे यह सवाल भी आता है कि वह टर्म प्लान पहले अपने लिए ले या अपनी धर्म पत्नी के लिए। लेकिन विशेषज्ञयों का कहना है कि यदि पति पत्नी दोनो जॉब करते हैं तो दोनो को अलग अलग टर्म प्लान लेना चाहिए वही अगर सिर्फ पति जॉब करता है तो उसे सबसे पहले अपने लिए टर्म प्लान लेना चाहिए और बाद में अपनी पत्नी के टर्म प्लान पर विचार करना चाहिए। क्योंकि जो अधिक ट्रेवल करता है उसके लिए टर्म प्लान लेना अत्यधिक आवश्यक होता है।
कब मिलता है टर्म प्लान:-
अगर हम भारत की बात करे तो भारत मे इंश्योरेंस प्रोवाइडर अपने ग्राहकों को आसानी से टर्म प्लान उपलब्ध करवा देते हैं। क्योंकि जब आप कम उम्र में टर्म प्लान लेते हैं तो आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और कम्पनी को भी इससे फायदा होता है। अगर आपकी उम्र 30 साल के आसपास है, तो फिर आपको 8,000 से 10,000 रुपये सालाना प्रीमियम पर एक करोड़ तक का कवर मिल जाएगा। वही अगर आप एक बार टर्म प्लान खरीद लेते हैं तो इसमे आप पॉलिसी खत्म होने तक कोई बदलाव नहीं कर कसते है। वही अगर आप टर्म प्लान खरीदते समय कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखते हैं तो इससे आपकी अच्छी खासी बचत भी हो सकती है। बचत के लिए आपको सीधे तौर पर इश्योरेंश प्रोवाइडर से टर्म प्लान खरीदना चाहिए। क्योंकि जब आप सीधे टर्म प्लान खरीदते हैं तो ब्रोकर के कमीशन से बच जाते हैं और आप अपना पैसा बचा लेते हैं।

