National Sample Survey: बेरोजगारी दर घटी, बाल श्रम बढ़कर हुई 48.2 प्रतिशत

बिज़नेसNational Sample Survey: बेरोजगारी दर घटी, बाल श्रम बढ़कर हुई 48.2 प्रतिशत

Date:

नई दिल्ली। शहरी क्षेत्रों में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर कैलेंडर वर्ष 2022 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में घटकर 7.2 प्रतिशत रह गई ​है। 2021 की समान अवधि में दर 8.7 प्रतिशत रही थी। इस दौरान कोविड संबंधी प्रतिबंधों के प्रभाव की वजह से बेरोजगारी दर अधिक थी।

राष्ट्रीय सैंपल सर्वे कार्यालय (एनएसएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर, 2022 में 15 साल और अधिक उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर 7.2 प्रतिशत, अप्रैल-जून, 2022 में 7.6 प्रतिशत, जनवरी-मार्च 2022 में 8.2 प्रतिशत रही थी।
आंकड़ों के, 2022 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शहरी क्षेत्रों में पुरुषों 15 साल और उससे अधिक उम्र की बेरोजगारी दर एक साल पहले की समान तिमाही के 8.3 प्रतिशत से घटकर 6.5 प्रतिशत रह गई। इसी उम्र की शहरी महिलाओं की बेरोजगारी दर 10.5 प्रतिशत से घटकर 9.6 प्रतिशत पर आ गई।

श्रम बल में भागीदारी बढ़ी

एनएसएसओ के अनुसार 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए शहरी क्षेत्रों में श्रम बल की भागीदारी 2022 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 48.2 प्रतिशत पहुंच गई। 2021 की समान अवधि में यह भागीदारी 47.3 प्रतिशत रही थी। जुलाई-सितंबर, 2022 में यह 47.9 प्रतिशत और अप्रैल-जून, 2022 में 47.5 प्रतिशत रही थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...