- PolicyBazaar के 44% ग्राहकों के पास है टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान
बिज़नेस डेस्क। टर्म इंश्योरेंस कराने वालों की पहली पसंद PolicyBazaar बन गया है। लोगों को विश्वसनीय और सुविधाजनक पॉलिसी प्रदान करने वाला पालिसी बाजार के करीबन 44% ग्राहकों के पास इस वक्त टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान की सुरक्षा मौजूद है।
यह जानकारी PolicyBazaar ऐप के विजिटर्स के बीच किये गये एक ऑनलाइन सर्वे में सामने आई है। यह सर्वे भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केटप्लेस Policybazaar.com ने टर्म इंश्योरेंस के प्रति लोगों की सोच और इसे खरीदने वाले लोगों की संख्या का आकलन करने हेतु किया था।
Policybazaar.com ने उन 22,726 इंश्योरेंस ग्राहकों के साथ यह सर्वेक्षण किया, जिन्होंने 10 से 25 सितंबर, 2020 के बीच कंपनी का मोबाइल ऐप्लिकेशन इस्तेमाल किया।
सर्वे के अनुसार 50% ग्राहकों ने 1 करोड़ या उससे अधिक कवर वाली टर्म पॉलिसी खरीदी है ताकि अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकें। इससे पता चलता है कि लोग अब सुरक्षा की ज़रूरत को अच्छी तरह समझने लगे हैं और बड़े आर्थिक कवर वाली पॉलिसी में निवेश करने लगे हैं। यह पॉलिसी ऑनलाइन बेहद किफायती दाम में उपलब्ध है, और इसका मासिक प्रीमियम रु. 1000-2000 से शुरु होता है।
सर्वे के बारे में जानकारी देते हुए सरबवीर सिंह, सीईओ, Policybazaar.com ने कहा, “यह देख कर खुशी होती है कि उपभोक्ताओं में अब टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी लेने का चलन बढ़ रहा है। ऐसे मुश्किल दौर में, उपभोक्ताओं के लिए यह ज्यादा ज़रूरी है कि कोई इंश्योरेंस प्रोडक्ट खरीदने से पहले बाज़ार में उपलब्ध विभिन्न ब्रांड की पेशकश देख लें और खासकर टर्म लाइफ इंश्योरेंस लेते वक्त यह ज़रूर करना चाहिए।
टर्म लाइफ प्लान में निवेश करने के लिए गहरी रिसर्च करने की ज़रूरत होती है क्योंकि इसके लिए आपको 30-40 साल तक प्रीमियम चुकाना है। ऐसे में इसकी कीमतों में थोड़ा भी अंतर होने से आप पॉलिसी अवधि के दौरान अच्छी बचत कर सकेंगे। हमारे सर्वे के परिणाम यह दिखाते हैं कि अधिकतर ग्राहक टर्म इंश्योरेंस खरीदते वक्त दो या तीन राष्ट्रीय ब्रांड्स के बीच तुलना करते हैं और फिर बेहतर कीमत, पॉलिसी जारी करने में आसानी और क्लेम सहायता जैसे पहलूओं के आधार पर अंतिम फैसला करते हैं।”
इस सर्वे में टर्म इंश्योरेंस खरीदने के लिए ग्राहकों के पसंदीदा प्लेटफॉर्म और सही जानकारी देने वाले सबसे भरोसेमंद ब्रांड/वेबसाइट के बारे में समझने की कोशिश भी की गई। सर्वे में शामिल हुए टर्म इंश्योरेंस धारक उपभोक्ताओं से जब यह पूछा गया कि टर्म प्लान खरीदने के लिए उनका पसंदीदा चैनल या प्लेटफॉर्म कौन सा है, तो 57% ने एक ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केटप्लेस का जिक्र किया और इनमें से 93% उपभोक्ताओं ने अपने टर्म प्लान पॉलिसीबाज़ार से खरीदने की बात कही। इससे यह साफ पता चलता है कि उपभोक्ता हमेशा ऐसी जगह से खरीदारी करना चाहते हैं, जहां उन्हें विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों में से सबसे अच्छी पेशकश करने वाले ऑफर मिल सकें।
इसके अलावा, सभी टर्म इंश्योरेंस धारकों में 10 में से 6 उपभोक्ता टर्म प्लान की जानकारी प्राप्त करने और विभिन्न पॉलिसियों की तुलना करने के लिए कम से कम एक बार पॉलिसीबाज़ार वेबसाइट पर ज़रूर गए हैं। इनमें से 45% उपभोक्ताओं ने टर्म इंश्योरेंस से जुड़ी सही जानकारी के लिए पॉलिसीबाज़ार को ही अपनी पहली पसंद के रूप में चुना।
सर्वे के इन परिणामों को निल्सन द्वारा किये गये एक अलग सर्वे से भी समर्थन मिला है। Policybazaar ने निल्सन से एक ब्रांड ट्रैक सर्वे कराने के लिए कहा था, जिसमें विभिन्न मेट्रोपॉलिटन शहरों में 782 टर्म इंश्योरेंस धारकों का एक सैंपल समूह शामिल किया गया। यह सर्वे जून-जुलाई 2020 के दरम्यान किया गया और इसका उद्देश्य लोगों के बीच ब्रांड की पहचान और जागरूकता स्तर को समझना था।

