टाटा केमिकल्स के शेयर ने की हवाई फायर गिरते बाजार में दर्ज की बढ़त

बिज़नेसटाटा केमिकल्स के शेयर ने की हवाई फायर गिरते बाजार में दर्ज...

Date:

बाजार:- आज लड़खड़ाते हुए शेयर बाजार में टाटा केमिकल्स का शेयर रॉकेट बन गया है और इसमे खूब तेजी देखने को मिली है। आज घटते बाजार में टाटा कैमिकल्स ने 9 फीसदी का उछाल मारा है। जिसके बाद इस समय यह मार्केट में 1,030.95 रुपये पर व्यापार कर रहा है। जानकारी के लिए बता दें इस कम्पनी ने 31 मार्च को अपनी तिमाही के नतीजे जारी किए थे।

नतीजे जारी होने के बाद कम्पनी को 470.24 करोड़ रुपये का शानदार मुनाफा हुआ था। वही अगर हम पहले की अवधि को देखे तो कम्पनी का टैक्स से लाभ 29.26 करोड़ रुपये बढ़ गया है। वही जब से Q4 के परिणाम सामने आए हैं टाटा कैमिकल्स के शेयर आरंभिक कारोबार में बढ़त दर्ज कर 1,019.80 पर पहुँच गया है। अगर हम पिछले सप्ताह की बात करे तो यह बीएसई पर 1.90 फीसदी की गिरावट के साथ 940.75 रुपये पर बंद हुआ था। 
बता दें टाटा केमिकल के शेयर ने इस वर्ष 12.78% का रिटर्न दिया है। जो निवेशकों के लिए खुशी की बात रही है। वही आज बाजार में निवेशकों का इंटरेस्ट टाटा के शेयर की ओर खूब देंखने को मिला है। वही टाटा शेयर को लेकर ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से टाटा के शेयर बेहतर रिटर्न दे रहे हैं जो निवेशकों के लिए केंद्र बने हुए हैं इसपर शॉर्ट इंवेसमेन्ट करके लोग अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...