इन दिनों देशभर में छात्रों के दाखिलों का पहला चरण चल रहा है, जहाँ नीट और जेईई के छात्र बढ़-चढ़कर आवेदन कर रहें हैं। जानकारी के मुताबिक नीट 2022 स्नातक के लिये साढ़े 11 लाख आवेदन प्राप्त हुये हैं, इसके साथ ही जेईई मेन के लिये 9.60 लाख आवेदन मिले हैं।
इसी क्रम में स्नातक के लिये केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिये आयोजित होने वाली परीक्षा CUET 2022 में उत्तर प्रदेश से रिकॉर्ड आवेदन प्राप्त हुये हैं, जहाँ केवल 75 हजार आवेदन उत्तर प्रदेश से आये हैं। इसके साथ ही एजेंसी को पूरे देश से 4.71 लाख आवेदन मिले हैं, जिसमें से हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार और दिल्ली जैसे राज्य शामिल हैं।
वहीं इसके बाबत जानकारी देते हुये NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने बताया कि CUET के लिये देशभर से बढ़िया रुचि देखने को मिली है, जहाँ छात्र आवेदन करने के साथ साथ अपनी जिज्ञासा से भी फोन और ईमेल के जरिये शांत कर रहें हैं। वहीं अब CUET आवेदन की अंतिम तारीख 6 मई कर दी गयी है, जहाँ अब संभावना व्यक्त की जा रही है कि इन आवेदन की संख्या में और भी उछाल देखने को मिल सकता है।
दूसरी तरफ प्रदेशों के आधार पर आकंड़ों की बात करें तो उत्तर प्रदेश से 75 हजार, बिहार से साढ़े 17 हजार, हरियाणा से 17 हजार, मध्य प्रदेश से 13 हजार, दिल्ली से 45 हजार आवेदन आये हैं। बता दें कि CUET 2022 परीक्षा से 44 केंद्रीय विश्विद्यालयों और 72 अन्य विश्विद्यालयों में प्रवेश होना है।

