Bumrah mystery: टीम में शामिल कर बुमराह को फिर हटाया गया

स्पोर्ट्सBumrah mystery: टीम में शामिल कर बुमराह को फिर हटाया गया

Date:

जसप्रीत बुमराह के मैदान में उतरने में अभी थोड़ा समय और लगेगा क्योंकि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खिलाने का फैसला लिया गया है। बुमराह 27 दिसंबर को घोषित टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन 3 जनवरी को उन्हें टीम में शामिल किया गया था। बता दें कि बुमराह अपनी पीठ में तनाव के कारण पिछले साल सितंबर से खेल से बाहर हैं और बेंगलुरु में बीसीसीआई की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास कर रहे हैं। 2022 के अंतिम सप्ताह में उन्होंने अपने प्रशिक्षण और गेंदबाजी रूटीन में सुधार करने के बाद एकदिवसीय टीम में शामिल हुए।

शायद पूरी तरह फिट नहीं हैं बुमराह

बुमराह को श्रीलंका सीरीज़ से हटाने का मतलब बोर्ड को लगता है कि अभी शायद वो मैच फिट नहीं हैं, वो आधे अधूरे बुमराह को मैच में उतार कर फिर अपनी किरकिरी नहीं कराना चाहती जैसा वो पहले करा चुकी है. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए 2022 टी20 विश्व कप से बुमराह बाहर हो गए थे, भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गया था। बुमराह ने टीम के साथ गुवाहाटी के ट्रेवेल नहीं किया जहाँ मंगल को तीन मैचों की ODI श्रंखला का पहला मैच खेला जाना है.

फैसले पर उठते सवाल

भारत 10, 12 और 15 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच खेलेगा। बुमराह की अनुपस्थिति में तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के अलावा मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक के कन्धों पर है. वो कहते हैं कि दूध का जला छाछ भी फूंक फूंककर पीता है, वही हाल BCCI का है. हालाँकि बुमराह को टीम में शामिल करने और फिर पीछे हटने के बीच सवाल यह उठता है कि क्या बुमराह को लेकर एकबार फिर जल्दबाज़ी की जा रही थी जो बाद में किसी सलाह के बाद इस बढे कदम को वापस खींचा गया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...