Bullion Market: नवंबर के पहले दिन सोना चांदी की कीमत में जोरदार उछाल, ऐसा रहा सराफा का मिजाज

बिज़नेसBullion Market: नवंबर के पहले दिन सोना चांदी की कीमत में जोरदार...

Date:

मेरठ। अक्टूबर माह के शुरूआती दिनों में जहां सोना और चांदी की कीमतों में काफी कमी आई। वहीं नवंबर माह के पहले ही दिन सोना और चांदी के दामों में जोरदार उछाल देखा गया। आज सुबह जब कारोबारी सत्र की शुरूआत हुई तो कुछ समय तक सोने की कीमत में स्थिरता देखी गई। जबकि चांदी के भाव में बाजार खुलते ही तेजी आई और यह 1000 रुपये तक महंगी हुई। लेकिन वहीं बाजार में चांदी की मांग बढ़ने के बाद दाम ने रफ्तार पकड़ी। इसके बाद 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी 1,640 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई। आज कारोबारी सत्र की समाप्ति के समय चांदी की कीमत 1,640 रुपये प्रति किलोग्रामी की बढ़त के साथ 59,400 रुपये पर बंद हुईं। यानी आज मेरठ के सराफा बाजार में चांदी 59,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। दूसरी ओर कुछ ऐसा ही हाल सोने का भी हुआ। पहले दौर में सोना कुछ घंटे तक स्थित रहा। उसके बाद 24 कैरेट सोने का भाव भी 280 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ गया। आज मेरठ सराफा बाजार में सोने की कीमत 50,680 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई।
बता दें कि अक्टूबर माह में सोना जहां 1500 रुपये तक सस्ता रहा वहीं चांदी की कीमतों में भी काफी कमी आई थी। जबकि अक्टूबर माह में त्योहारी सीजन में सोना—चांदी की जोरदार मांग थी। लेकिन इसके बाद भी दोनों कीमती धातुओं के दामों में कमी बनी रहीं। अब नवंबर के शुरूआती दिनों में ही सोना—चांदी के दामों ने तेजी पकड़ी है। सोना—चांदी की कीमतों में अधिक तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...