Bajaj Finance FD के साथ रिटायरमेंट के लिए अपनी जमा-पूँजी को बढ़ाएं

फीचर्डBajaj Finance FD के साथ रिटायरमेंट के लिए अपनी जमा-पूँजी को...

Date:


Bajaj Finance  FD के साथ रिटायरमेंट के लिए अपनी जमा-पूँजी को बढ़ाएं

ज़्यादातर लोगों के लिए रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता का विषय होता है। हर व्यक्ति को आपात स्थिति से निपटने की योजना बनानी चाहिए और कम उम्र से ही वित्तीय सुरक्षा की तैयारी कर लेनी चाहिए, क्योंकि रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी का स्रोत कम हो जाता है। स्थायी और सुनिश्चित रिटर्न देने वाले एक मजबूत वित्तीय साधन में निवेश करना, रिटायरमेंट के लिए अपनी जमा-पूँजी को बढ़ाने के सबसे असरदार तरीकों में से एक है।

जोखिम लेने से बचने वाले निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश के सबसे पसंदीदा साधनों में से एक है। आप इस बात के लिए आश्वस्त हो सकते हैं कि फिक्स्ड डिपॉजिट में आपका पैसा सुरक्षित रहेगा। इसी वजह से, FD अपने रिटायरमेंट के लिए बड़ी रक़म जमा करने के साथ-साथ आपके जीवन के सबसे सुहाने दिनों को सुरक्षित बनाने के लिए एकदम उपयुक्त साधन है।

यहाँ बताया गया है कि जो लोग अपने रिटायरमेंट के लिए पैसे जमा करना चाहते हैं, उनके लिए बजाज फाइनैंस ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश का सबसे बेहतर साधन क्यों है:

वरिष्ठ नागरिकों के लिए उच्च ब्याज़ दरें

बजाज फाइनैंस की FD ब्याज़ दरें भारत में वित्तीय संस्थानों द्वारा जाने वाली उच्चतम ब्याज़ दरों में एक है। जिन लोगों की उम्र 60 साल से कम है, उन्हें 6.50% तक की उच्चतम FD दरों के साथ-साथ ऑनलाइन निवेश करने पर 0.10% की अतिरिक्त ब्याज़ दर का फायदा प्रदान करता है। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिक किसी भी तरीके से निवेश करने पर 0.25% की अतिरिक्त दर का लाभ उठा सकते हैं।

अगर आप समझना चाहते हैं कि बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ आप बड़ी रक़म कैसे जमा कर सकते हैं, तो एक उदाहरण पर विचार करें। मान लीजिए कि आपने 5 साल के लिए 50,00,000 रुपये का निवेश किया है। नीचे की तालिका में वरिष्ठ और गैर-वरिष्ठ नागरिकों को मैच्योरिटी पर मिलने वाले रिटर्न को दर्शाया गया है।

Bajaj Finance  FD के साथ रिटायरमेंट के लिए अपनी जमा-पूँजी को बढ़ाएं

ऊपर दी गई तालिका से पता चलता है, आप सिर्फ 5 सालों के दौरान 19,31,216 रुपये तक की आमदनी कर सकते हैं। आप बजाज फिनसर्व की वेबसाइट पर उपलब्ध FD इंटरेस्ट रेट कैलकुलेटर की मदद से अलग-अलग समयावधि और जमा-राशियों पर मिलने वाले ब्याज़ की जाँच भी कर सकते हैं।

अगर आप निवेश के जरिए अपने नियमित खर्चों के साथ-साथ नगद पैसों की जरूरत को पूरा करने की योजना बना रहे हैं, तो आप नॉन-क्यूम्यलेटिव FD में निवेश करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

मान लीजिए कि आप बजाज फाइनैंस FD में 30,00,000 रुपये का निवेश करते हैं। यहाँ बताया गया है कि, मौजूदा ब्याज़ दरों पर नॉन-क्यूम्यलेटिव FD में 5 सालों के लिए निवेश करने पर आपको कितनी रक़म प्राप्त हो सकती है।

Bajaj Finance  FD के साथ रिटायरमेंट के लिए अपनी जमा-पूँजी को बढ़ाएं

आप अपने मासिक खर्चों को पूरा करने के लिए ब्याज़ के रूप में प्राप्त राशि का उपयोग कर सकते हैं।

FD पर लोन की सुविधा 

पैसों की जरूरत पड़ने पर, आप अपनी FD पर निवेश की गई राशि के 75% तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। यह बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेशकों के लिए निवेश का सबसे पसंदीदा साधन बनाता है, क्योंकि आपात स्थिति में पैसों की जरूरत को तुरंत पूरा करने के लिए यह आपको क्रेडिट का आसान विकल्प प्रदान करता है।

निवेश की सरल प्रक्रिया

बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ, आप किसी तरह की परेशानी के बिना और पेपरलेस ऑनलाइन प्रक्रिया का उपयोग करके कुछ ही मिनटों में निवेश कर सकते हैं। अब आपको लंबी कतारों में इंतजार करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ आप अपने घर पर आराम से रहते हुए निवेश कर सकते हैं।

बजाज फाइनैंस को CRISIL द्वारा FAAA / स्टेबल तथा ICRA द्वारा MAAA / स्टेबल की उच्चतम सुरक्षा रेटिंग प्रदान की गई है। उच्चतम सुरक्षा रेटिंग वास्तव में समय पर भुगतान देने और कोई डिफॉल्ट नहीं होने का संकेत है। इसके साथ, आप इस बात के लिए आश्वस्त हो सकते हैं कि आपकी जमा-राशि और रिटर्न पूरी तरह सुरक्षित हाथों में है।

फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान के भीतर निवेश के कई विकल्पों, उच्च स्तरीय सुरक्षा का भरोसा और आकर्षक ब्याज़ दरों को ध्यान में रखते हुए हम कह सकते हैं कि, बजाज फाइनैंस ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट ने निवेश के सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। अपने जीवन के सुनहरे वर्षों को सुरक्षित बनाने के लिए बजाज फाइनैंस ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने पर विचार करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...