B.S Yediyurappa ने अपने इस्तीफे की खबर को किया खारिज

फीचर्डB.S Yediyurappa ने अपने इस्तीफे की खबर को किया खारिज

Date:


B.S Yediyurappa ने अपने इस्तीफे की खबर को किया खारिज

नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों से मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने की खबर मीडिया में खासा चर्चा बटोर रही है। इस बीच शनिवार को Karnataka के Chief Minister येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अफवाह पर चुप्पी तोड़ी । उन्होंने ऐसी किसी भी खबर को खारिज करते हुए कहा कि “मैं इस्तीफा बिल्कुल नहीं दूंगा बल्कि मैंने कल ही Prime Minister से मुलाकात की है और राज्य के विकास पर चर्चा की है।

AUGUST में फिर आएंगे DELHI:

Karnataka CM येदियुरप्पा ने इस पूरे मामले पर मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने अभी इस्तीफा नहीं दिया है और वह अगस्त में एक बार फिर दिल्ली आएंगे। इस्तीफा देने की खबर बिल्कुल गलत है और इन बातों का कोई आधार नहीं है।

J.P Nadda से की मुलाकात:

आज B.J.P के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से येदयुरप्पा ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद येदयुरप्पा ने मीडिया से बताया कि “हमने मिलकर पार्टी के विकास पर विस्तार से चर्चा की है मैं राज्य में फिर से सत्ता में आने के लिए Bhartiya Janta Party के नेतृत्व में काम करूंगा।

मुझसे मेरा इस्तीफा किसी ने नहीं मांगा है और ऐसी कोई भी स्थिति नहीं बनी है जिसमें मैं इस्तीफा दूं।

कल Prime Minister Modi से की थी मुलाकात:

आपको बता दें कि येदयुरप्पा ने कल ही Prime Minister Modi से भी मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री और येदयुरप्पा के बीच बैठक करीब 20 मिनट तक चली। येदयुरप्पा ने बताया कि Prime Minister से इस मुलाकात में उन्होंने Mekedatu Dam Project सहित राज्य के विकास से जुड़ी लंबित परियोजनाओं के जल्द क्रियान्वयन का आग्रह किया। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related