महंगी हो गईं देश की सबसे सस्ती बाइक्स

फीचर्डमहंगी हो गईं देश की सबसे सस्ती बाइक्स

Date:


महंगी हो गईं देश की सबसे सस्ती बाइक्स

जानी मानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने देश में अपनी कीमतों में बदलाव किया है। कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल CT 100 KS और शानदार माइलेज देने वाली बाइक Platina 100 की कीमतों में इजाफा कर दिया है। यह दोनों मोटरसाइकिलें अपने-अपने सेगमेंट में काफी किफायती और सस्ती हैं। अब इन बाइक्स को खरीदने के लिए आपको ज्यादा रकम देनी होगी।

CT 100 KS (किक स्टार्ट) और KS फेसलिफ्ट वेरिएंट्स में आती है। जबकी Platina KS और ES (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) वेरिएंट्स में आती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक CT 100 KS फेसलिफ्ट की कीमत 3,904 रुपये बढ़ी है। वहीं दूसरी तरफ़ Platina 100 ES की कीमत 1,811 रुपये बढ़ी है। दोनों मोटरसाइकिल के किक स्टार्ट वेरिएंट की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। सभी कीमतें फरीदाबाद एक्सशोरूम की हैं। 

नई कीमतें कुछ इस प्रकार हैं:-

CT 100 KS- 45,018

CT 100 KS FLT- 52,960

Platina 100 KS- 52,666

Platina 100 ES- 56,608

इन दोनों मोटरसाइकिलों में 102cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जिसको की एक ट्यूबलर फ्रेम में फिट किया गया है। यह इंजन 5,500rpm पर 8.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Patina 100 बाइक CT 100 के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पावर जेनरेट करती है। दोनों बाइक मे 4-स्पीड गियरबॉक्स होतं हैं। इनमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स भी होते हैं CT 100 में ट्यूब-टाइप टायर का इस्तेमाल किया गया है तो Platina 100 में ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं ।

सुरक्षा के लिहाज से भी ये दोनों बाइक्स एक दम मस्त हैं इन BIKES मे हैलोजन लाइट, सिंगल-पीस सीट, अलॉय व्हील्स व कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), और फुल बॉडी ग्राफिक्स जैसे फीचर्स हैं। Platina 100 सिल्वर और रेड दो रंगों के में उपलब्ध है, जबकी CT 100 काले/नीले, ऑलिव ग्रीन/पीले ग्लॉस रेड/ब्राइट रेड जैसे कई मल्टी-कलर ऑप्शन के साथ मार्केट मे उपलब्ध है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...