महापंचायत में फूका भाजपा के ख़िलाफ़ बिगुल

उत्तर प्रदेशमहापंचायत में फूका भाजपा के ख़िलाफ़ बिगुल

Date:


महापंचायत में  फूका भाजपा के ख़िलाफ़ बिगुल

अजय श्रीवास्तव

नई दिल्ली। मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में किसानों ने पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी को अपनी नारेबाजियों में निशाने पर रखते हुए सरकार के खिलाफ एक नये सिरे से बिगुल फूंका है। महापंचायत में इस आंदोलन को फिर से तेज करने सहित 27 सितंबर को भारत बंद करने का ऐलान किया। महापंचायत से यह बात स्पष्ट हो गई कि आने वाले यूपी समेत अन्य विधानसभा चुनावों में किसान और किसान नेता भारतीय जनता पार्टी के विरोध में प्रचार अभियान में शामिल होंगे।

इस बीच रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने भी बीजेपी सरकार को निशाने पर लेते हुए किसानों का उत्पीडऩ किये जाने की बात दोहराई है। उन्होंने एक वीडियो बयान जारी कर कहा है कि किसानों का यह आंदोलन उनके    वजूद और सम्मान की लड़ाई बन चुका है। उन्होंने बताया कि वह खुद इस महापंचायत में शामिल होना चाहते थे पर लखनऊ में बैठे अधिकारियों ने अनुमति नहीं दी। हम पक्षपात कर सरकार के डर से फैसले लेने वाले अधिकारियों को चिहिन्त कर रहे हैं।

जयंत चौधरी की भीष्म प्रतिज्ञा- सत्ता परिवर्तन तक नहीं स्वीकार करेंगे कोई भी पुष्प माला या पुष्प गुच्छ

रविार को शिक्षक दिवस पर आयोजित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महापंचायत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की गई। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी नारेबाजी में निशाना बनाया गया। देर रात तक किसानों का मजमा यहां जुटा रहा।
रैली स्थल पर भारी भीड़ से उत्साहित राकेश टिकैट ने एक बार फिर आंदोलन तेज करने की घोषणा की। भारतीय किसान यूनियन के प्रेसिंडेंट चौधरी नरेश टिकैत सहित तमाम खापों के चौधरी इस महापंचायत में मौजूद रहे।

इधर यूपी में सत्तासीन दल बीजेपी का कहना है कि किसान आंदोलन भटक गया है। वेस्ट यूपी में हुए किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने न सिर्फ खेती-किसानी नहीं बल्कि प्राइवेटाइजेशन, अनइम्प्लाइयमेंट जैसे मसलों पर भी सेंट्रल गवर्नमेंट के मुखालफत में आंदोलन तेज करने की अपील की। टिकैत बोले, इस अडिय़ल गवर्नमेंट को नीचा दिखाने के लिए वोट की चोट अब आवश्यक है। टिकैत बोले, देश बचेगा, तभी तो हमारा संविधान भी रहेगा। उन्होंने कहा कि, केन्द्र ने रेल, तेल और हवाई अड्डे बेच डाले हैं। आखिर यह अधिकार सरकार को किसने दिया? ये लोग इलेक्ट्रिसिटी बेचेंगे और प्राइवेटाइजेशन करेंगे। रोड बेचेंगे और रोड पर चलने पर नागरिकों से टैक्स वसूलेंगे।

भाकियू के नेशनल स्पोक्सपर्सन राकेश टिकैत ने दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों को नजर में रखते हुए कहा कि वहां हमारी भले कब्रगाह क्यों न बने पर हम वहां हिलेगें कहीं नहीं। बोले, हम आपसे वायदा करके जाते हैं कि अगर उस बॉर्डर पर हमारी कब्रगाह बनेगी तो भी हम अपना आंदोलन नहीं त्यागेगें। अगर जीते तभी वापस आएंगे नहीं तो नहीं।

हालंकि, बीजेपी ने प्रधानमंत्री और यूपी सीएम के खिलाफ  पंचायत में नारेबाजी पर नाराजगी जताते हुए  किसानों की इस हरकत को गलत करार दिया और कहा है आंदोलन अब भटक चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related