खुद से करे प्यार क्योंकि Self Love में छुपा है एक स्वस्थ्य जीवन का राज़

लाइफस्टाइलखुद से करे प्यार क्योंकि Self Love में छुपा है एक स्वस्थ्य...

Date:

हम में से अधिकतर लोग प्यार की तालाश में भटकते हुए अपनी ही खुशियों का गला घोट देते है और दूसरों से उम्मीद लगाए बैठे होते है। लेकिन यह समझना आवश्यक है की जबतक आप खुदसे प्यार ( Self Love)नहीं करेंगे तबतक किसी और से प्यार की उम्मीद करना गलत है।

Self Love एक काफी चर्चित वाक्य है और इस वाक्य के अंदर ही स्वस्थ्य जीवन जीने का रहस्य छिपा हुआ है। सेल्फ- लव ( Self Love) या आत्म-प्रेम आत्म-देखभाल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब आप अपने जीवन को नए तरीके से शुरू करने या खुद में एक नया जोश भरने के लिए तैयार हों, तो आप प्रेरणा के रूप में इस युक्ति का उपयोग कर सकते हैं। दूसरों से प्यार की उम्मीद में हम खुद को भूल जाते है और हमे स्वयं में ही सौ तरह की कमियां नज़र आ जाती है।

इसके अलावा दूसरों से जो प्यार आप चाहो वो अगर ना मिले तो व्यक्ति अंदर ही अंदर टूट जाता है जो कई तरह के मानसिक रोग उत्पन्न करता है। शरीर में टॉक्सिक इमोशंस का लेवल बढ़ जाने से व्यक्ति स्वयं का अस्तित्व भूलने लगता है जो उसके जीवन को पूरी तरह से आघात पहुँचाती है।

जाने 3 सर्वोत्तम तरीके जो करेंगे आपके Long Distance Relationship को मजबूत

सेल्फ- लव ( Self Love) की अवधारणा काफी सरल है: इसका मतलब सिर्फ अपनी जरूरतों, चाहतों और इच्छाओं को महत्व देना और उनकी देखभाल करना है। यह स्वार्थी होने के बारे में नहीं है। यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि आपके पास दूसरों के लिए ऊर्जा और संसाधन होना जो आपके साथ-साथ सामने वाले व्यक्ति में भी ऊर्जा और मनोबल का स्तर बढ़ा दे।

किन तरीको से बढ़ाये सेल्फ़- लव (Self-love)

सेल्फ लव ( Self Love) हर एक व्यक्ति के लिए आवश्यक है क्योकि ये हर समय, हर स्थिति में आपको पॉजिटिव ही रखता है। आइये जानते है किन तरीको से आप कर सकते है स्वयं से बेइंतहा प्यार।

● हम में से अभी भी कई ऐसे है जिन्हे अपनी ही मनपसंद चीज़े नहीं पता। हम दूसरों की पसंद का ख्याल रखते हुए अपनी ही पसंद-नापसंद को भूल जाते है। खुद से प्यार करने का सबसे पहला तरीका है आप खुद को जाने, अपनी पसंद – नापसंद को समझे और स्वीकारें।

● ऐसा हमारे साथ कई बार होता है की हम उलझन में फस जाते है और किसी को बुरा ना लग जाये इसलिए ना नहीं बोलते। लेकिन यह गलत है, जहाँ जो चीज़ आपको सही नहीं लगती या आपको करना पसंद नहीं वहाँ ना बोलना सीखे और सीधा मना करे।

● कभी भी स्वयं को किसी से कम ना आके। अकसर लोग अपनी तुलना औरों से करके निराश हो जाते है लेकिन हर एक इंसान की अपनी एक अलग वैल्यू है तो कभी भी स्वयं को किसी से कम ना समझे और अपने वैल्यू हमेशा बनाये रखे।

यहां जाने आयुर्वेदिक सुपरफूड्स जो नैचुरल तरीके से बढ़ाएंगे इम्यूनिटी

● सेल्फ लव ( Self Love) का मतलब एक अच्छे रहन-सहन से भी है। खुद को हमेशा अच्छा प्रदर्शित करे और एक ऐसी जिंदगी जिए जिसमे स्वस्थ्य जीवनशैली शामिल हो। खुद को एक अच्छा स्वास्थ्य देना और अपनी खूबसूरती को बनाये रखना भी सेल्फ-लव ( Self Love) का हिस्सा है।

● समय का आभाव हर किसी की ज़िन्दगी में है लेकिन अपने busy schedule में से भी आप कुछ समय खुद के लिए निकाल ही सकते हो। खुदको ट्रीट देना, खुद के साथ समय बिताकर खुद को समझना काफी जरुरी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...