जयंत चौधरी की भीष्म प्रतिज्ञा- सत्ता परिवर्तन तक नहीं स्वीकार करेंगे कोई भी पुष्प माला या पुष्प गुच्छ

उत्तर प्रदेशजयंत चौधरी की भीष्म प्रतिज्ञा- सत्ता परिवर्तन तक नहीं स्वीकार करेंगे कोई...

Date:


जयंत चौधरी की भीष्म प्रतिज्ञा- सत्ता परिवर्तन तक नहीं स्वीकार करेंगे कोई भी पुष्प माला या पुष्प गुच्छ

आहत हुए रालोद सुप्रीमो, किसानों पर पुष्पवर्षा के जरिये करना चाहते थे आदर

संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत के बीच जहां किसानों में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट है वहीं रालोद सुप्रीमो जयन्त चौधरी ने भी भीष्म प्रतिज्ञा ले ली है। किसानों पर हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा के पूर्व नियोजित कार्यक्रम पर सरकार द्वारा पानी फेरने के बाद रालोद सुप्रीमो ने रविवार को ये प्रतिज्ञा ली है।

गौरतलब है कि किसान महापंचायत में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की घोषणा की गई थी।जिसके लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति माँगी गई थी। लेकिन भारी भीड़ में पुष्प वर्षा से भगदड़ मचने की संभावना जताते हुए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। अनुमति नहीं मिलने के बावजूद भी रालोद सुप्रीमो जयन्त चौधरी आज सुबह पालम एयरपोर्ट पहुँचे, लेकिन बिना अनुमति के हेलीकॉप्टर उड़ान नही भर सका।

एयरपोर्ट से जारी किया वीडियो

उड़ान की मंजूरी न मिलने के बाद जयंत चौधरी ने एयरपोर्ट से ही एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने समस्त किसान सरदारी को संदेश जारी किया। वीडियो में जयन्त चौधरी ने कहा कि हमारे सारे कार्यकर्ता, नेता, महापंचायत को सफल बनाने में जुटे हैं। विभिन्न प्रांतों से आने वाले किसानों का सत्कार कर रहे हैं भोजन की व्यवस्थाएं कर रहे हैं। दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों की ठहरने की व्यवस्थाएं कर रहे हैं। करनी भी चाहिए। अन्नदाता हमारे लिए भगवान से कम नही है। मैं भी हेलिकोप्टर के माध्यम से किसानों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान , नमन करना चाहता था। योगी जी और उनके नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारियों ने स्वीकृति के लिए मुझे पूरे दिन घुमाया। जबकि रात को शांति व्यवस्था भंग होने के नाम पर अस्वीकृति का पत्र मुझे भेज दिया है। किसानों का उत्पीड़न करने वाले योगी की शह पर संविधान को कुचलने वाले सारे अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित किया जा रहा है और वक्त आने पर इन्हें संविधान का पाठ जरूर पढ़ाया जाएगा।

किसानों ने बढ़ाई जयंत चौधरी की बार्गेनिंग पावर

किसानों की शक्ति से डर गए योगी

जयंत चौधरी ने कहा कि एक बात साफ हो गयी है, योगी जी आप किसानों की शक्ति से ही डरते हैं। उन्होंने महापंचायत को संदेश दिया कि आपको इन किसान विरोधियों के खिलाफ अपनी मुहिम तेजी के साथ जारी रखनी होगी। वहीं प्रतिज्ञा ली कि आज इस मौके पर मैं भी प्रतिज्ञा करता हूँ कि “जब तक आप इन किसान विरोधियों को एकजुट होकर सत्ता से बेदखल नही कर देते, मैं किसी भी तरह की कोई ‘पुष्प माला’ अथवा ‘पुष्पगुच्छ’ स्वीकार नहीं करूंगा।

जयंत चौधरी की भीष्म प्रतिज्ञा- सत्ता परिवर्तन तक नहीं स्वीकार करेंगे कोई भी पुष्प माला या पुष्प गुच्छ
रालोद मीडिया संयोजक सुनील रोहटा , मुजफ्फरनगर रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष मेरठ राहुल देव, अंकित सहरावत , पराग

मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत आज, देश की गंभीर समस्याओं पर बुलंद होगी आवाज

प्रदेश प्रवक्ता ने बरसाए फूल

हेलीकॉप्टर से किसानों पर वर्षा के लिए लाए गए फूल रालोद सुप्रीमो नहीं बरसाए पाए लेकिन इन फूलों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा मुजफ्फरनगर किसानों के बीच पहुँचे। प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने अन्य रालोद कार्यकर्ताओं एवं नेतागणों के साथ मिलकर फूल पंखुड़ी बरसाने वाली मशीन के साथ साथ ही गाड़ियों की छतों पर खड़े होकर हाथों से आगंतुक किसानों पर पुष्पवर्षा कर सम्मानित करने का काम किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related