सचिन को गलत आउट देने पर बकनर ने मानी गलती

स्पोर्ट्ससचिन को गलत आउट देने पर बकनर ने मानी गलती

Date:


सचिन को गलत आउट देने पर बकनर ने मानी गलती

मेलबर्न। आईसीसी के पूर्व अंपायर स्टीव बकनर ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को दो बार गलत आउट देने के किस्सों को याद किया है. बकनर ने 2003 में गाबा में खेले गए मैच को याद किया जिसमें उन्होंने सचिन को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था. बकनर ने अब कहा है कि जेसन गिलेस्पी की गेंद स्टम्प के ऊपर से जा रही थी. उन्होंने वो भी मैच याद किया जिसमें उन्होंने 2005 में ईडन गार्डेंन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में अब्दुल रज्जाक की गेंद पर सचिन को कैच आउट दे दिया था. बकनर ने कहा कि सचिन को दो बार आउट दिया था वो दो गलतियां थीं. मुझे नहीं लगता कि कोई अंपायर गलती करना चाहता है. यह उसके साथ रहती हैं और उसका भविष्य बर्बाद हो जाता है.

सचिन से बेहतर लारा
उन्होंने कहा, गलती इंसान ही करता है. गलती मानना जिंदगी का हिस्सा है. स्टीव बकनर ने कहा कि, सचिन के पास हर तरह के शॉट हैं और वो एक महान बल्लेबाज हैं, लेकिन सचिन से ज्यादा बेहतर खिलाड़ी ब्रायन लारा हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related