वार्नर ने विराट को बताया भालू, कहा-छेडऩे का कोई मतलब नहीं

स्पोर्ट्सवार्नर ने विराट को बताया भालू, कहा-छेडऩे का कोई मतलब नहीं

Date:


वार्नर ने विराट को बताया भालू, कहा-छेडऩे का कोई मतलब नहीं

मेलबर्न। विराट कोहली के आगे दुनियाभर के गेंदबाज घुटने टेक चुके हैं. जल्दी-जल्दी कोई भी गेंदबाज उनसे उलझने की कोशिश नहीं करता है. मैदान पर वह काफी आक्रामक रहते हैं और इसी के चलते कोई भी विपक्षी खिलाड़ी उनके खिलाफ स्लेजिंग करने से बचते हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर डेविड वॉर्नर ने कहा कि विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्हें छेड़ा जाए और भालू को छेडऩे का कोई मतलब नहीं है.

वेड ने भी बनाई दूरी
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने हाल ही में कहा था कि वह कोहली के साथ छींटाकशी में नहीं पड़ेंगे. अब वॉर्नर ने भी ऐसी ही बात कही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है. वॉर्नर इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं. वॉर्नर इस हाई प्रोफाइल सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली को उकसाना नहीं चाहते. करियर में अभी तक 84 टेस्ट, 123 वनडे और 79 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके वॉर्नर ने आगामी सीरीज पर कहा, ‘खाली स्टेडियम में भारत का सामना करना अवास्तविक होगा. मैं टीम में जगह बनाना चाहता हूं और उस सीरीज का हिस्सा बनना चाहता हूं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related