Heart Line Palmistry :हथेली में टूटी हुई ये रेखा मानी जाती है अशुभ, लव लाइफ में आती हैं कई परेशानियां

धर्मHeart Line Palmistry :हथेली में टूटी हुई ये रेखा मानी जाती है...

Date:

हथेली में मौजूद हर रेखा से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातें पता चल सकती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में मौजूद हर रेखा के बारे में विस्तार से बताया गया है। इन्हीं रेखाओं में से एक है हृदय रेखा। ज्योतिष शास्त्र में इस रेखा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हृदय रेखा व्यक्ति की लव लाइफ और व्यक्ति की संतान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताती है। तो आइये जानते हैं हृदय रेखा के बारे में सबकुछ विस्तार से।

यह हृदय रेखा कहां है?

हृदय रेखा हथेली में बुध पर्वत यानी छोटी उंगली के नीचे मौजूद होती है। जिसे प्रेम रेखा या विवाह रेखा भी कहा जाता है। यह रेखा व्यक्ति के प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के बारे में जानकारी देती है। इतना ही नहीं इस रेखा से व्यक्ति के व्यवहार के बारे में भी जाना जा सकता है।

इस रेखा वाले लोग अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में कोई रेखा बुध पर्वत से प्रारंभ होकर गुरु पर्वत और शनि पर्वत के बीच उंगलियों के भाग तक जाती है तो यह बहुत ही शुभ रेखा मानी जाती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं। साथ ही ऐसे लोग अपनी लव लाइफ की छोटी-छोटी गलतियों पर भी ज्यादा सवाल नहीं उठाते। ऐसे लोग रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं। साथ ही ये लोग काफी भावुक भी होते हैं।

ऐसे लोग स्वभाव से चतुर होते हैं

वहीं अगर किसी व्यक्ति की हृदय रेखा लाल और गहरी है तो ऐसे लोग थोड़े चतुर स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग आसानी से किसी भी बुरी आदत का शिकार बन जाते हैं। ऐसे लोग अपनी बुरी आदतों के कारण सेहत के मामले में खुद को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।

अगर हृदय रेखा शनि पर्वत जाए

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली शनि पर्वत के नीचे तक पहुंचती है तो ऐसे व्यक्ति को धन से अधिक प्रेम होता है। इस प्रकार की रेखा वाले लोग प्रेम संबंधों को कम महत्व देते हैं। ऐसे लोग पहले अपने बारे में सोचते हैं फिर दूसरों के बारे में।

टूटी हृदय रेखा

यदि किसी व्यक्ति की हृदय रेखा बीच में से टूटी हुई हो तो ऐसे लोगों को प्यार में धोखा मिलने की संभावना अधिक होती है। ऐसे लोग बहुत जल्दी प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन, ये किसी एक रिश्ते में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...