Business News: श्रीलंका में एक अंडे की कीमत जान हो जाएंगे हैरान, भारत के अंडों पर निर्भर पड़ोसी देश

इंटरनेशनलBusiness News: श्रीलंका में एक अंडे की कीमत जान हो जाएंगे हैरान,...

Date:

Sri Lanka Egg Price Hike: श्रीलंका में इन दिनों अंडों की कीमत आसमान पर है। अंडों की कीमत में अंकुश लगाने के लिए श्रीलंका भारत से 9.21 करोड अंडों का आयात करेगा। बता दें इस समय श्रीलंका के शहरों में एक अंडे की कीमत भारतीय रुपए में 40 रुपए तक पहुंच गई है। यानी श्रीलंका में 40 रुपए में एक अंडा मिल रहा है और भारतीय 100 रुपए में तीन अंडे मिल रहे हैं। इससे श्रीलंका में अंडों की कीमतों में उबाल आया हुआ है। श्रीलंका सरकार अंडों की कीमत में अंकुश लगाने के लिए ही विदेश से अब अंडों का आयात करेगी। इसके लिए श्रीलंका ने भारत से 9.21 करोड़ अंडों का आयात करने का फैसला किया है। इससे पहले मार्च में श्रीलंका ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत से 20 लाख अंडों का आयात किया था।

श्रीलंका मंत्रिमंडल के प्रवक्ता ने आज मंगलवार को दी जानकारी

श्रीलंका मंत्रिमंडल के प्रवक्ता ने आज मंगलवार को जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि देश में अंडों की कीमतों में इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव चढ़ रहा है। Sri lanka में लोगों को अंडों की बढ़ती कीमत से राहत देने के लिए ही यह कदम उठाया है। मंत्रिमंडल के प्रवक्ता और मीडिया मंत्री बंडुला गुणवर्धने ने बताया कि यह निर्णय सोमवार को यहां मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया है। राज्य व्यापार निगम ने अंडों की कमी और बाजार में कीमतों में भारी चढ़ाव की चिंताओं के बीच सरकार से भारत से अंडे के आयात की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

श्रीलंका मार्च से भारत के अंडों पर निर्भर

.गुणवर्धने ने कहा कि पशु उत्पाद और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुशंसित तीन भारतीय कंपनियों से कोटेशन (निविदा मूल्य) मांगे हैं। उन्होंने कहा कि ऑर्डर तीन महीने की अवधि के लिए निर्धारित हैं। श्रीलंका मार्च से भारत के अंडों पर निर्भर रहा है। जब विदेशी मुद्रा संकट के कारण पशु आहार के आयात पर असर पड़ा तो श्रीलंका में अंडे की भारी कमी होनी शुरू हो गई। उसके बाद से श्रीलंका लगातार भारत से अंडे खरीद रहा है। मार्च में, श्रीलंका ने भारत से 20 लाख अंडों का आयात किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...