Breakfast idea: केला और दूध है आपके नास्ते का परफेक्ट पार्टनर

लाइफस्टाइलBreakfast idea: केला और दूध है आपके नास्ते का परफेक्ट पार्टनर

Date:


Breakfast idea: केला और दूध है आपके नास्ते का परफेक्ट पार्टनर

फिटनेस के प्रति उत्साही और खाने के शौक़ीन लोगो के बीच दूध और केले का संयोजन सबसे लोकप्रिय है। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इन दोनों खाद्य पदार्थों का दैनिक सेवन मांसपेशियों के विकास में मदद करता है और कैल्शियम, पोटेशियम और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है, केले और दूध का मिश्रण स्वस्थ रहने के लिए एक बेहतर विकल्प है जिसके सेवन से आप पूरे दिन एक्टिव रह सकते है। 

कई अध्ययनों के अनुसार, यह देखा गया है कि कई खाद्य पदार्थों को एक साथ मिलाने या खाने से आपके पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है। लेकिन केला और दूध एक ऐसा संयोजक है जो व्यक्ति को हर तरफ से फायदा ही देता है। 

दूध और केला मधुमेह के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके साथ-साथ लोग इस संयोजक का उपयोग वजन घटाने और स्वयं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए करते है। केले और दूध का नास्ते में सेवन करने से आप अनगिनत लाभ पा सकते है जिनमे से कुछ निम्नलिखित है। 

Read also: केला खाने का ये होता है सही समय और तरीका, जानिए

  • वजन कम करने में सहायक

“मिल्वौकी जर्नल” की एक रिपोर्ट के अनुसार, केला और दूध का आहार चार सप्ताह में वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। डाइट को फॉलो करने के लिए आपको चार से छह केले खाने होंगे और दो हफ्ते तक रोजाना तीन से चार गिलास दूध पीना होगा। दूध और केला वजन कम करने का एक काफी अच्छा तरीका है लेकिन दिन भर केवल केला या दूध खाकर ही न रहे, अन्य भोजन भी करे। 

  • पाचन तंत्र के लिए लाभकारी

आप केले और दूध का सेवन अलग-अलग तरीको से कर सकते है। बनाना शेक के लोकप्रिय नास्ते का आहार है और इसमें विटामिन सी, विटामिन बी-6,5,3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ-साथ इसमें फाइबर भी एक काफी अच्छी मात्रा में होता है जो आपके पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है। बनाना शेक कब्ज जैसी समस्याओ में कारगर है। 

  • हड्डियों और मांसपेशियों का स्थिर विकास

हड्डियों की मजबूती करने में दूध और केले का आहार काफी मददगार है क्योकि इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके अलावा, यह आहार आपको प्रोटीन भी देता है जो शरीर की मांसपेशियों के विकास के लिए आवश्यक होता है।

  • तनाव दूर कर पाए अच्छी नींद

केले में एक विशेष तत्व होता है जिसे ट्रिप्टोफैन कहते है, यह तत्व सेरोटिनिन का स्त्राव बढ़ाता है। यह आपके दिमाग से तनाव को कम कर अच्छी नींद प्रदान करता है। जिन लोगों को नींद सम्बन्धी समस्याएं है, उन्हें अपने नास्ते में बनाना शेक का सेवन करना चाहिए। 

Read also: अगर आपको भी है Diabetes का खतरा, तो पढ़ें हमारी यह ख़ास रिपोर्ट

  • बीमारियों से बचाव

बनाना और मिल्क शेक का सेवन सुबह नास्ते में करने से आप स्वयं को किडनी सम्बन्धी रोग और स्ट्रोक से बचा सकते है। केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो हृदय को स्वस्थ्य रखने में लाभकारी है और व्यक्ति को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related