क्या आपको पता है की फल के छिलके त्वचा को सुंदर और स्वस्थ बनाने का काम करते हैं | अगर नहीं तो आज हम आपको इनका इस्तेमाल सौंदर्य निखारने के लिए कैसे किया जाता है वो बताएंगे:
सेब
सामग्री- सेब का छिलका, थोड़ा-सा कच्चा दूध
दूघ और सेब के छिलकों को मिक्सी की मदद से मिलकर पेस्ट बना लें। फिर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी।
अनार
सामग्री- अनार के छिलके का पाउडर, गुलाब जल, थोड़ा-सा नींबू का रस
इन सारी चीज़ें मिलाकर पेस्ट तैयार करें, फिर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर चेहरा धो लें। इसको नियमित लगाने से मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
पपीता
सामग्री- पपीते का छिलका, शहद, 1/4 चमच्च हल्दी पाउडर
पपीते का छिलका पीसकर पेस्ट बना लें और उसमे शहद और हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। पैक सूखने पर धो लें। ये आपको हफ्ते में दो बार करना है फर्क खुद दिखेगा |
केला
सामग्री- केले का छिलका
केले के छिलके को अच्छी तरह रगड़ें और सूखने पर चेहरा ठंडे पानी से धो लें। आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
See also: विचार चित्रण : 22 में बाइसिकल !!
संतरा
सामग्री- एक चमच्च संतरे के छिलके का पाउडर, दो चमच्च दही
इन दोनों को मिलकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। इस पैक को हफ्ते में दो बार इसे लगाएं।

