Diabetes एक ऐसी बीमारी है जिसके मामले लगातार तेज़ी से न केवल विश्व में बल्कि भारत में भी बढ़ रहे हैं। यह एक ऐसी बिमारी है जो लाइलाज है। इसे सिर्फ Daily Life में बदलाव और दवाइयों की मदद से ही काबू किया जा सकता है। ऐसे में इस रोग से बचाने में हमारी Diet एक मुख्य भूमिका अदा कर सकती है।
यह तो आपने सुना ही होगा कि अच्छे Health के लिए अच्छा Diet लेना बहुत जरुरी होता है। आपको अपने daily routine की Diet में ताज़ा फल और सब्ज़ियों को अवश्य शामिल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि रोज़ाना ताज़ा फल और सब्ज़ियां खाने से दिल की बीमारी और कई तरह के Cancer का खतरा कम हो जाता है।
फल और सब्ज़ियों से फायदा
हाल ही में हुए एक research से ये साफ हुआ है कि जो लोग रोज़ाना अधिक फल और सब्ज़ियां खाते हैं, उनमें फल-सब्ज़ियां कम खाने वालों की तुलना में Type-2 Diabetes के विकसित होने का खतरा कम हो जाता है।
Research में क्या पाया
Research से पता चला कि स्वस्थ आहार के माध्यम से Type-2 Diabetes को रोका जा सकता है, इसलिए हम जानना चाहते थे कि फल और सब्ज़ियां खाना कितना महत्वपूर्ण है। हमने दुनिया का सबसे बड़ा अध्ययन किया, जिसमें फलों और सब्ज़ियों को खाने पर शरीर में vitamins के blood level में क्या फर्क आता है इसे मापा गया।
अपने पाठको को हम बता दें की करीब 3 lakh से ज़्यादा लोगों के एक ग्रुप पर इस बात के लिए research किया गया। इस दौरान खासतौर से 10,000 लोगों में biomarkers का अध्ययन किया गया, जिन्होंने अनुवर्ती के दौरान Type-2 Diabetes विकसित किया और 13,500 लोगों के साथ उनकी तुलना की, जिन्हें Type-2 Diabetes नहीं हुई।
शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया कि बायोमार्कर स्कोर स्तर जितना अधिक होगा भविष्य में उतना ही कम ख़तरा टाइप-2 मधुमेह का होगा। साथ ही रोज़ाना लगभग 66 ग्राम फल और सब्ज़ियां खाने से Type-2 Diabetes का ख़तरा एक चौथाई कम हो सकता है।
क्या खाएं?
इस बीमारी से दूर रहने के लिए डाइट में आप एक बार में 7 चेरी टमाटर, दो ब्रॉकली के टुकड़े या एक केला शामिल कर सकते हैं। ये कोई नई बात नहीं है कि अच्छी health बनाए रखने के लिए फल और सब्ज़ियां का सेवन ज़रूर करना चाहिए। यह जानते हुए भी ज़्यादातर लोग इनका सही मात्रा में सेवन नहीं करते हैं। इस research में देखा गया कि अगर आप अपनी diet में फलों और सब्ज़ियों की मात्रा थोड़ी-सी भी बढ़ाते हैं, तो Type-2 Diabetes का ख़तरा काफी हद तक कम किया जा सकता है।

