तेज़ी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स में 434 अंक की गिरावट

फीचर्डतेज़ी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स में 434 अंक की गिरावट

Date:

लगातार सात दिनों से चली आ रही तेज़ी को आखिरकार ब्रेक लग ही गया. भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 434 अंक की गिरावट के साथ 72,623 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 141 अंक की गिरावट के साथ 22,055 पर बंद हुआ।

बुधवार को निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक उछाल टाटा स्टील, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, जेएसडबल्यू स्टील और सनफार्मा में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे अधिक गिरावट बीपीसीएल,एनटीपीसी, कोल इंडिया, पावरग्रिड और विप्रो में दर्ज की गई।

सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो आज निफ्टी रियल्टी में सबसे ज़्यादा 2 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई. इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी में भी बढ़त दर्ज की गई। दूसरी तरफ सबसे ज़्यादा गिरावट निफ्टी मीडिया में 4.91 फीसदी की रही। निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी प्राइवेट बैंक , निफ्टी फार्मा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी ऑटो में भी गिरावट दर्ज हुई।

दूसरी तरफ लगातार अच्छी ख़बरों के चलते पेटीएम के शेयर में अपर सर्किट का दौर जारी रहा। वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड, जो Paytm की मूल कंपनी है का शेयर 5 फीसदी अपर सर्किट के साथ 395.25 पर बंद हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...