Bomb Blast Threats: आरआरएस और विहिप कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी , आरोपी हिरासत में

नेशनलBomb Blast Threats: आरआरएस और विहिप कार्यालय को बम से उड़ाने की...

Date:

नई दिल्ली। उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या सहित देशभर में कई जगहों पर “सर तन से जुदा’ की तर्ज पर हत्याओं के बीच अब नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के दिल्ली कार्यालय को उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक धमकी देते हुए अलग अलग समय में दोनों कार्यालयों में पहुंचा था। एक जगह पर उसने रेकी की  जबकि दूसरी जगह पर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी है। आरोपी युवक ने कहा कि उसके नबी के बारे में क्या बोले जा रहे हो, क्या समझ रहे हो आप लोग। हमें भी बताना आता है। हम कार्यालय को बम से उड़ा देंगे।

Read also: Money Laundering Law: मनी लांड्रिंग एक्ट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ईडी के पक्ष में निर्णय

दरअसल, पहले आरोपी युवक उदासीन आश्रम स्थित संघ कार्यालय पहुंचा था। फिर वहां से झंडेवाला स्थित विहिप के प्रदेश कार्यालय पहुंच गया। वहां पर वह विहिप प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता को धमकी देने लगा। उसने कहा कि हमारे आका ने तय कर लिया है इन सब कार्यालयों को बम से उड़ा देना। जिस पर उन्होंने समझदारी दिखाते हुए, उसे एक कमरे में बंद कर पुलिस को बुला लिया। जानकारी के अनुसार झंडेवाला थाना पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है। उदासीन आश्रम स्‍थित संघ कार्यालय में संघ के बड़े पदाधिकारी तक प्रवास के दौरान यहाँ रूकते हैं। वहीं झंडेवाला स्‍थित विहिप कार्यालय मंदिर परिसर मेंं ही बना हुआ है। जहां हजारों की संख्‍या में भक्‍तों की हर समय मौजूदगी रहती है। गनीमत यह रही कि धमकी देने वाले युवक के पास कोई विस्फोटक वस्‍तु नहीं मिली। अन्‍यथा कोई बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। विहिप प्रवक्‍ता विनोद बंसल ने आरोपी युवक से कड़ाई से पूछताछ कर उससे मामले के खोलने की मांग की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related