Parliament Monsoon Session 2022: आज भी हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का आठवां दिन, आप सांसद संजय सिंह निलंबित

नेशनलParliament Monsoon Session 2022: आज भी हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र...

Date:

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के आज आठवे दिन भी लोकसभा व राज्यसभा में विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा। इस बीच, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा  सदस्य संजय सिंह को सदन में हंगामा करने पर मानसून सत्र की कार्यवाही से पूरे सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया है। राज्यसभा के उपसभापति ने उनके निलंबन की जानकारी दी है। इसी के साथ  राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी है।  विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गयी है।हालांकि, इस दौरान निलंबित किए 23 सांसदों के समर्थन में विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत ईडी, सीबीआई, आईटी एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर कामकाज स्थगित करने का नोटिस दिया।गुजरात में जहरीली शराब से मौतों को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में तहत कामकाज ठप करने का नोटिस दिया।

Read also: Money Laundering Law: मनी लांड्रिंग एक्ट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ईडी के पक्ष में निर्णय

कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने कांग्रेस कार्यकारीअध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ राजनीतिक प्बदले की भावना के लिए केंद्र सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के दुरुपयोग  को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। गुजरात में जहरीली शराब से हुमौतों को लेकर कांग्रेस  के सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने राज्यसभा में कामकाज ठप करने का नोटिस दिया । लोकसभा व राज्यसभा में आज भी हंगामा इस दौरान राज्यसभा में हंगामा करने पर टीएमसी समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों पर कार्रवाई की गई है। 19 सांसदों को संसद की एक सप्ताह की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया है। जिस पर आज संसद में हंगामा दिखाई दिया। सरकार लगातारा विपक्ष से सदन की कार्यवाही को चलने देने की अपील कर रही है। इसके बावजूद संसद के मानसून सत्र में हंगामा बना हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...